रविवार रात को सीएम के रथ पर हुआ था पथराव
रविवार रात चुरहट सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा के रथ पर पथराव हो गया, रथ के कांच टूट गए। हमले के बाद सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए सीधे तौर पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने मंच से कहा- छुपकर पत्थर फेंकने वाले नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अगर हिम्मत है, तो सामने से मुकाबला करो। मैं तो शरीर से बहुत दुबला-पतला हूं,लेकिन तुम्हारी इन हरकतों से डरने वाला नहीं। जनता ने जो आशीर्वाद दिया है उससे बौखलाते क्यों हो।