प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। मंगलवा को जहां शहर में कोरोना का कोई भी नया केस सामने नहीं आया था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के माथे की लकीरें थोड़ी कम हुई ही थीं। लेकिन बुधवार को सामने आई रिपोर्ट में मानो शहर में कोरोना के प़जिटिव मरीजों का सेलाब आ गया। सिर्फ एक दिन में ही शहर में कोरोना के 63 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। साथ ही, 3 अन्य संक्रमित मरीजों ने आज अपनी जान भी गवा दी है। इसके बाद शहर में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है। जबकि, मृतकों की संख्या 16 हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, 28 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि, राहत की बात ये है कि, इनमें से 152 मरीजों का हालत स्थिर है, तो वहीं 17 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।