29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया द्वारा रविवार को महिला मोर्चा में 24 पदाथिकारियों को शामिल किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Aug 2021, 6:49 PM IST

News

मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

भोपाल/ मध्य प्रदेश भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया द्वारा रविवार को महिला मोर्चा में 24 पदाथिकारियों को शामिल किया है। सूची के अनुसार, अनूपपुर सांसद हिमाद्री सिंह को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि भोपाल की नेहा बग्गा को मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी चुना गया है। इसके अलावा, देवास की माया पटेल और जबलपुर की अश्विनी परांजपे को महामंत्री का प्रभार सौंपा गया है।

पढ़ें ये खास खबर- आजादी के 74 साल बाद भी यहां के लोगों ने अपने यहां नहीं देखी सड़क, शुरु किया अनशन


सूची में रखा गया इस बात का खास ध्यान

माया नारोलिया द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरह महिला मोर्चा में भी 7 उपाध्यक्ष चुने गए हैं। अनूपपुर से सांसद हिमाद्री सिंह और सागर से ज्योति दुबे के अलावा उज्जैन की पूर्व महापौर मीना जोनवाल, विदिशा से शशि यादव, शाजापुर से बबीता परमार, छतरपुर से नंदिता पाठक और गुना से वंदना मांडरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, भोपाल से किसी भी महिला नेता को उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश मंत्री नहीं बनाया गया है। हालांकि, यहां से डॉ. निशा सक्सेना को सोशल मीडिया प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है।

मंत्री प्रेम सिंह पटेल की बिगड़ी तबियत, नहीं कर सके झंडावंदन - देखें Video