नेपानगर से सुमित्रा देवी कास्डेकर के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि मुझे कोई चिंता नहीं है जाने वालों की। मुझे तो पता था कि ऐसे एक-आध हैं जो चले जाएंगे, कोई आश्चर्य वाली बात नहीं थी। मेरे लिए इनका सौदा अभी तक चल रहा है। यह विधायकों को फोन कर रहे हैं , पैसे ले लो, पद ले लो, फलानी चीज ले लो।