कहां कितना तापमान
-भोपाल का तापमान मंगलवार को 40 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि इस सप्ताह तीन डिग्री बढ़कर यह 43 पर पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ जाने से ज्यादा गर्मी का अहसास होगा।
-इंदौर का तापमान मंगलवार को 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि इस सप्ताह तीन डिग्री बढ़ने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 27 पर पहुंचने की संभावना है।
-जबलपुर का तापमान इस सप्ताह 44 डिग्री पर पहुंच सकता है। मंगलवार को 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
-ग्वालियर का तापमान मंगलवार को 42 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि पूरे सप्ताह यह 42 से 43 डिग्री के बीच बना रह सकता है।
-सागर का तापमान भी इस सप्ताह 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मंगलवार को 40 डिग्री के बाद बुधवार को सीधे दो डिग्री के इजाफे का अनुमान है।
-उज्जैन का तापमान भी इस सप्ताह 43 डिग्री पर बना रहेगा। फिलहाल यहां का तापमान 41 डिग्री पर बना हुआ है।