
bjp congress
भोपाल। कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया वॉर चरम पर है। दोनों दलों ने इसके लिए एजेंसियां भी हायर की हैं। कांग्रेस ने नारों को धार देने के लिए गुजरात की एड एजेंसी निक्सन लिमिटेड को हायर किया है। कांग्रेस के प्रचार-प्रसार का जिम्मा भी यही एजेंसी संभालेगी।
गुजरात में कांग्रेस के लिए 'विकास पागल हो गया है' का नारा इसी एजेंसी ने दिया था। दूसरी ओर भाजपा ने यूटोपिया लिमिटेड कंपनी को हायर किया है। यूटोपिया अब तक भाजपा के लिए 17 राज्यों में प्रचार कर चुकी है। नर्मदा भवन में चल रही निजी कंपनी सिल्वर टच भी भाजपा के लिए सोशल मीडिया पर काम कर रही है।
दोनों का खर्च 270 करोड़....
खबरों के मुताबिक कांग्रेस इस पर प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया पर 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी। भाजपा का बजट 170 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।
तोडऩा है मिस्टर बंटाढार की छवि....
निक्सन से कांग्रेस को मिस्टर बंटाढार ठहराने वाली भाजपा के लिए करारा जवाब तैयार को कहा गया है। इसमें कांग्रेस के वादों पर फोकस कर सरकार की योजनाओं को टारगेट किया जाएगा। महिला सुरक्षा, किसान आत्महत्या और बेरोजगारी के मुद्दे पर नए नारे तैयार किए जा रहे हैं। कांग्रेस मुख्यमंत्री की मामा और भाई वाली छवि को तोडऩे की कोशिश करेगी।
भाजपा के लिए ये करेगी यूटोपिया...
भाजपा के लिए यूटोपिया सोशल मीडिया से लेकर होर्डिंग, बैनर-पोस्टर और नए-नए नारे गढऩे का काम कर रही है। इसकी तरफ से आने वाले दिनों में कई तरह की क्रिएटिव कैंपेनिंग देखी जा सकती है। सिल्वर टच पर कांग्रेस पहले ही आरोप लगा चुकी है कि निजी एजेंसी को सरकारी भवन में ऑफिस देकर कांग्रेस की छवि खराब करने का अभियान चला रही है।
- प्रदेश भाजपा का वॉर रूम
20 सदस्यीय टीम कर रही है काम।
50 लोगों की टीम प्रदेशस्तर, 11 की जिले पर और छह लोगों की टीम हर मंडल में तैनात।
01 बूथ-एक सोशल मीडिया प्रभारी।
45 लाख लोग जुड़े वाट्सऐप से।
6.40 लाख लोग जुड़े फेसबुक से।
2.77 लाख ट्विटर फॉलोअर।
15 हजार कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन पर ऑडियो ब्रिज से जोडऩे की क्षमता।
- प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया की तैयारी
05 हजार लोग जुड़े हैं प्रदेशस्तर के वॉर रूम से।
40 हजार बूथों पर कार्यकर्ता तैनात। दो-दो वाट्सऐप ग्रुप भी।
80 हजार वाट्सऐप ग्रुप बन चुके हैं।
08 हजार वाट्सऐप ग्रुप वॉर रूम से चल रहे हैं।
70 लाख लोगों तक पहुंच बनाई।
1.80 लाख लाइक्स फेसबुक पेज पर
1.68 लाख ट्विटर फॉलोअर।
निक्सन को हायर किया है। यह एजेंसी कांग्रेस के प्रचार का काम देखेगी।
- शोभा ओझा, अध्यक्ष, कांग्रेस मीडिया विभाग
भाजपा की लंबी-चौड़ी टीम है। इसके अलावा हम प्रोफेशनल्स का भी सहयोग ले रहे हैं।
- शैलेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रभारी, सोशल मीडिया, भाजपा
Published on:
01 Nov 2018 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
