15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी किताब पर नया कलेवर, गाय-नर्मदा-मंदिर नए अध्याय

कांग्रेस का वचन-पत्र: इस चुनाव में वादे-दावों का तीन गुना बढ़ गया आकार.....
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 11 Nov 2018, 10:51 AM IST

news

पुरानी किताब पर नया कलेवर, गाय-नर्मदा-मंदिर नए अध्याय

भोपाल। डेढ़ दशक से सत्ता का वनवास भोग रही कांग्रेस इस बार भी अपने घोषणा पत्र (वचन-पत्र) में ज्यादा कुछ नया नहीं सोच पाई। कांग्रेस के वचन-पत्र 2018 पर साल 2013 के घोषणा पत्र की छाप साफ नजर आती है।

घोषणाओं की संख्या देखें तो इस बार तीन गुना का इजाफा है। हर वर्ग को छूने की कोशिश भी की गई, लेकिन कुछ ऐसी घोषणाएं भी कर डाली हैं, जो मौजूदा सरकार में जारी हैं।


पिछली बार स्लोगन था- सबकी यही पुकार, कांग्रेस इस बार। अब बदलकर किया गया है- अब वक्त है बदलाव का। पिछली बार की घोषणाओं को कांग्रेस ने लोगों के बीच जाकर और विस्तार दे दिया है। वचन पत्र में राम, मंदिर, नर्मदा और गाय पर फोकस है, जो पहले कभी कांग्रेस की घोषणाओं में इस तरह से शामिल नहीं रहा।

2018 के वचन पत्र और 2013 के घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु

किसान
वचन-पत्र:
इस बार ज्यादा फोकस किसानों पर किया गया है। दो लाख तक कर्ज माफ और बिजली बिल आधा करने का वचन दिया गया है। कृषकों के आपराधिक व राजनीतिक मामले भी वापस लिए जाएंगे।


घोषणा-पत्र: किसानों का कर्ज माफ करने की बात की गई थी लेकिन ये सीमा 50 हजार रूपए थी। किसानों पर फर्जी प्रकरण खत्म किए जाएंगे।

युवा
वचन-पत्र: युवा नीति बनेगी। युवा आयोग का गठन करेंगे। बेरोजगारों को सहभागिता राशि के रूप में 4 हजार रूपए महीने दिए जाएंगे।
घोषणा-पत्र: नई युवा नीति बनाई जाएगी। युवाओं को रोजगार के लिए खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। रोजगार कॉल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

विद्यार्थी

वचन-पत्र: 12वीं में 70 प्रतिशत अंक आने पर लैपटॉप देने का वचन। जिला स्तर पर 10 मैरिट होल्डर को दो पहिया वाहन दिया जाएगा। छात्राओं को पीएचडी तक शिक्षा निशुल्क

घोषणा-पत्र: 12वीं में 75 प्रतिशत नंबर आने पर लैपटॉप, दूर पढऩे वाले छात्रों को ढाई हजार यात्रा व्यय, तकनीकी कॉलेज में पढऩे वालों को टेबलेट

महिला
वचन-पत्र: बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, महिला स्वसहायता समूहों के बकाया कर्ज समाप्त होंगे। रोजगार के लिए कर्ज, पुलिस परिसर में सेवा केंद्र, हेल्प लाइन, स्टाम्प शुल्क में छूट


घोषणा-पत्र: महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने रियायती दर पर लोन, संपर्क योजना के तहत मां-बेटी को टेलीफोन, समग्र महिला नीति

स्वास्थ्य
वचन-पत्र: हर व्यक्ति को गुणवत्तपूर्ण इलाज की सुविधा, जिला अस्पताल पर नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्स, सभी विकासखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टेली मेडिसिन की व्यवस्था

घोषणा-पत्र: प्रसूता प्रोत्साहन राशि 1500 रुपए, दूरवर्ती अंदरूनी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वृद्वि, मेडिकल कॉलेजों को और सुविधायुक्त बनाया जाएगा


व्यापमं
वचन-पत्र: व्यापमं को खत्म कर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग की नई व्यवस्था की जाएगी।

घोषणा-पत्र: व्यापमं की प्रक्रिया से भर्ती नहीं की जाएगी, पीएससी के जरिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी

परिवहन
वचन-पत्र: परिवहन व्यवस्था को नए सिरे से प्रारंभ करेंगे। नगरों में सिटी बसों की सेवा बेहतर बनाई जाएगी, रात्रिकालीन सिटी बस शुरू करेंगे।


घोषणा-पत्र: परिवहन को सस्ता व नियमित बनाएंगे, ग्रामीण परिवहन पर फोकस, जिला स्तर पर निगरानी


प्रशासन
वचन-पत्र: भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, वेतन विसंगति को दूर करेंगे।
घोषणा-पत्र: भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई, कर्मियों की संपत्ति का बयौरा सार्वजनिक होगा।


शिवराज सरकार की घोषणाओं का जवाब


* कन्यादान योजना की तरह बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपए की सहायता।

* शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज के जवाब में कर्जमाफी।

* महिला स्वसहायता समूहों को रियायती दर पर लोन।

* 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों को लैपटॉप।

* शिवराज सरकार आवास योजना में घर दे रही है। कांग्रेस आवास अधिकार कानून लाएगी।

* दैनिक वेतनभोगी, सचिव, और सफाईकर्मी नियमित होंगे।

विधान परिषद का गठन
वचन पत्र में सरकार बनने के एक साल के अंदर विधान परिषद का गठन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 300 से एक हजार रुपए करने की भी घोषणा की गई है।