भोपाल। निर्वाचन आयोग ने भले ही विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी द्वारा खर्च की जाने वाली राशि 28 लाख रुपए तय कर रखी हो, पर कई खर्चे अघोषित भी हैं। इनमें कार्यकर्ताओं के जलपान, कार्यालयों पर रुकने वाले कर्मचारियों का खर्च समेत फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़े की राशि आदि शामिल हैं। प्रचार के लिए छपवाए गए पोस्टर-बैनर के अलावा एेसे भी पोस्टर बांटे जाते हैं, जिनमें प्रिंटर का नाम ही गायब है।