11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018: क्षेत्र से सौतेला व्यवहार, इसलिए नहीं हुआ विकास: अकील

पूर्व मंत्री आरिफ अकील से 'पत्रिका' की खास बातचीत....
2 min read
Google source verification
news

MP ELECTION 2018:क्षेत्र से सौतेला व्यवहार, इसलिए नहीं हुआ विकास: अकील

भोपाल। उत्तर विधानसभा सीट से 1990 से कांग्रेस के आरिफ अकील कई बार विधायक चुने जाते रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र में विकास ने न तो रफ्तार पकड़ी और न ही बुनियादी सुविधाएं मिलीं। एक बार फिर अकील मैदान में हैं। पेश है उनसे हुई बातचीत के अंश...


प्रश्न: वर्ष 1990 से आप क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन विकास के नाम पर कुछ दिखाई नहीं देता। इस दरमियान नए शहर में काफी विकास हुआ है, ऐसा क्यों है?

जवाब- नए भोपाल से पुराने भोपाल की तुलना नहीं करनी चाहिए। नया शहर योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया है, जबकि पुराना शहर पुराने जमाने का बसा हुआ है। इसमें जो संभव हो सकता है, वह किया। मैंने विधायक निधि से कई महत्वपूर्ण काम करवाए हैं।

प्रश्न: विधायक निधि के अलावा भी अन्य मदों में मिलने वाले पैसे से बड़े प्रोजेक्ट जैसे फ्लाइओवर आदि बनाए जा सकते थे?
जवाब- पिछले 15 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है। हमने फ्लाइओवर का प्रस्ताव बनाकर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र को तवज्जो नहीं दी। हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया। सरकार ने हमें कोई मदद नहीं दी।

प्रश्न: आपके क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण को लेकर है, यह क्यों दूर नहीं हो पा रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए कभी कोई पहल क्यों नहीं की गई?


जवाब- पैसा लेकर काम करने वाले नगर निगम के अफसर जब तक होंगे, अतिक्रमण नहीं हटेगा। इनके घर का चूल्हा ही इसी पैसे से जलता है... जब तक एेसा होगा, तब अतिक्रमण कैसे हटेगा? मैं कलेक्टर, जिला प्रशासन के तमाम अफसरों से लेकर सरकार तक को लिखकर दे सकता हूं कि इस समस्या का हल किया जाए।

प्रश्न: भाजपा ने इस बार आपके खिलाफ मुस्लिम महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, अल्पसंख्यक कार्ड कितना कारगर साबित होगा?

जवाब- पहले तो अपनी पार्टी से ही किसी को ढूंढ़ा, लेकिन उन्हें कोई सक्षम उम्मीदवार नहीं मिला। इसके बाद लड़ाआे और राज करो की नीति पर अमल करते हुए मेरी पार्टी से गुडि़या को लेकर चले गए और चुनाव लड़वा दिया।

प्रश्न: फातिमा का परिवार कांग्रेस से है, लेकिन अब उस परिवार की बेटी भाजपा से चुनाव लड़ रही है कितना नफा-नुकसान होगा?
जवाब- मैं तो गुडि़या के पिताजी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुका हूं। अब तक के जितने भी चुनाव हुए, उनमें सबसे अधिक मतों से इस बार मैं जीतूंगा। मुझे क्षेत्र की जनता पर पूरा भरोसा है।

प्रश्न:आपके क्षेत्र में बेतरतीब ट्रैफिक बड़ी समस्या है?
जवाब- फ्लाइओवर जब बन जाएंगे तो यह बड़ी समस्या भी हल हो जाएगी। निश्चित ही इस बार हमारी सरकार बनेगी और सबसे पहले मेरे क्षेत्र में फ्लाइओवर बनेंगे। इसके बाद यहां का अव्यवस्थित ट्रैफिक भी सुधर जाएगा।