विवादित रहा संजय शुक्ला का टिकट....
इंदौर-1 से पहले प्रीति अग्निहोत्री को उम्मीदवार बनाया गया था, जिससे नाराज होकर संजय ने मुखर होकर दीपक बावरिया पर पैसे के बदले टिकट देने का आरोप लगा दिया। बाद में प्रीति का टिकट काटकर संजय को टिकट दे दिया गया। नाराज प्रीति ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परचा भर दिया, प्रीति को मनाने इंदौर पहुंचे बावरिया ने संजय के आरोपों पर अपनी नाराजगी भी जताई।