- कांग्रेस उम्मीदवारों में ब्राम्हण, ठाकुर और पिछड़ा का दबदबा
कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में जाति का प्रभाव साफ दिखता है। कांग्रेस ने सभी जातियों को साधने की कोशिश की है, लेकिन सूची में ब्राह्मण, ठाकुर और अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई देता है। प्रदेश में ब्राह्मण-ठाकुर समीकरण के चलते 60 से ज्यादा टिकट दिए गए हैं। ग्वालियर-चंबल, विंध्य, बुंदेलखंड और मध्य भारत में इन जातियों का प्रभाव देखते हुए ज्यादा टिकट दिए गए हैं। प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी की आबादी 50 फीसदी से ज्यादा है, इसलिए ओबीसी को 58 टिकट दिए गए हैं, जिसमें यादव, लोधी और गुर्जरों का खास ध्यान रखा गया है। अनुसूचित जाति और जनजाति के तो 82 सीटें आरक्षित ही हैं। कांग्रेस की सूची में अल्पसंख्यकों को भी तरजीह देने की कोशिश की गई है। तीन मुस्लिम, तीन सिक्ख, छह जैन और एक सिंधी समाज से भी उम्मीदवार बनाया गया है।
- कांग्रेस किस जाति को कितनी सीटें
ओबीसी : 58 - गुर्जर 4, लोधी 4, यादव 8 और एक सोनी।
ब्राह्मण- 30
क्षत्रीय - 32
अनुसूचित जाति - 35
अनुसूचित जनजाति - 47
मुस्लिम - 3
सिंधी - 1
जैन - 6
सरदार - 3
वैश्य - 1
--------------
- भाजपा किस जाति के कितने टिकट
ओबीसी: 53 - सोनी 1, जाट 2, कलार 2, दांगी 1, यादव 5, लोधी 7, किरार-कुर्मी-पटेल 12, कुशवाहा 4 और मीणा दो।
पाटीदार- 4
ब्राह्मण- 29
क्षत्रीय-33
जैन-9
वैश्य-8
सिंधी- 1
मुस्लिम-1
सिख-1