22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्री के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ जरूर चढ़ाए ये पत्ते, पूरी हो जाएगी हर मुराद

महाशिवरात्री के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ जरूर चढ़ाए ये पत्ते, पूरी हो जाएगी हर मुराद
2 min read
Google source verification
mahashivratri 2019

mahashivratri 2019

भोपाल। देवों के देव महादेव के लिए महाशिवरात्रि बहुत बड़ा पर्व है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शिवरात्रि हर माह आती है मगर फाल्गुन मास में आने वाली महाशिवरात्रि कुछ ज्‍यादा ही खास होती है। साल 2019 की शिवरात्रि महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 को सायं 16:28 बजे से शुरु होगी। खास बात ये है कि इस बार शिवरात्रि सोमवार को ही पड़ रही है। वहीं पंडित जी बताते है कि महाशिवरात्रि का व्रत नक्षत्र के हिसाब से मगलवार, 5 मार्च 2019 को रखा जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहा है और इस दिन व्रत रख कर शिव जी की अराधना करने से कई गुना ज्‍यादा पुण्‍य प्राप्‍त होगा।

जानिए क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्री

हर साल फाल्गुन मास की चतुदर्शी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्री के त्योहार की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है। कहा जाता है कि इस दिन भागवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भोलानाथ और मां पार्वती की पूजा विशेष महत्व होता है। भगवान शिव को यूं तो भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि बड़ी आसानी से किसी को भी वरदान दे देते हैं।

बेलपत्र के साथ जरूर चढ़ाएं ये पत्ता

इस दिन शिव जी की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। शिव जी पर एक लोटा जल चढ़ाने से ही भगवान इंसान की मुराद पूरी कर देते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव पर पूजा करते वक्‍त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से जलाभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने भर से ही आपका बेड़ा पार हो जाएगा। साथ ही ध्यान रखें कि शिव जी को जल चढ़ाते समय ॐ ओम हीं ईशानाय नम: का जाप अवश्य करें।

ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपको बता दें कि शमी पत्तों का काफी अधिक महत्व बताया गया है। हिंदू धर्म में ये वृक्ष पूजनीय और पवित्र है। महाशिवरात्री के दिन शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से सौभाग्य की कामना पूरी हो जाती है। इसलिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के साथ शमी के पत्ते भी चढ़ाएं।