4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mausam : दिनभर उमस-गर्मी, आसमान में छाये बादल, कुछ हिस्सों में 3 दिन तेज बारिश का अनुमान

Mausam : मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार दिनभर रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 23 Aug 2019, 10:07 AM IST

Mausam : दिनभर उमस-गर्मी, आसमान में छाये बादल, कुछ हिस्सों में 3 दिन तेज बारिश का अनुमान

Mausam : दिनभर उमस-गर्मी, आसमान में छाये बादल, कुछ हिस्सों में 3 दिन तेज बारिश का अनुमान

भोपाल. बारिश का जोर कम होते ही गुरुवार दिनभर लोगों को उमस और गर्मी ने परेशान किया। हालांकि रात में तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार दिनभर रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था।


MUST READ : 24 अगस्त तक इस रूट की 13 ट्रेनें रद्द, बुकिंग टिकट पर मिलेगा पूरा रिफंड


इस सीजन 1141 मिमी बारिश: जुलाई की शुरुआत के बाद थमी बारिश ने 24 जुलाई को वापसी की थी। इसके बाद बारिश का लंबा दौर चला। मौसम विभाग ने 24 जुलाई से 22 अगस्त तक 30 दिनों के बीच महज तीन दिन ऐसे दर्ज किए, जब बारिश नहीं हुई। मौजूदा सीजन में 1141.5 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जमीन में पानी तो हवा में नमी अधिक है। इससे धूप निकलते ही गर्मी और उमस में इजाफा होता है।


MUST READ : बाढ़ के कहर में डूबा राज्य, सिर्फ 10 दिनों में 25 लोगों ने गंवाई जान

सीजन में सातवीं बार खुले भदभदा के गेट, छोड़ा 60 एमसीएफ टी पानी


राजधानी में बुधवार रात हुई जोरदार बारिश के चलते बड़े तालाब का जल स्तर एक बार फिर अधिकतम सीमा को पार कर गया। ऐसे में फु ल टैंक लेवल एफ टीएल को 1666.80 फीट को बनाए रखने के लिए गुरुवार शाम भदभदा बांध के दो गेट खोले गए।

MUST READ : Janmashtami song mp3 : जन्माष्टमी के सुपरहिट भजन और गानों की देखिये पूरी लिस्ट

निगम से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम पांच बजे गेट नंबर 05 एवं 06 खोले गए और करीब साढ़े तीन घंटे बाद रात 8.30 बजे बंद कर दिए गए। इस दौरान लगभग 60 एमसीएफ टी पानी छोड़ा गया। मालूम हो कि यह सातवीं बार है, जब भदभदा के गेट खोले गए। गुरुवार रात को हुई बारिश के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर एक बार फिर भदभदा बांध के गेट खोले जाएं।


MUST READ : janmashtami : 23 और 24 को शुभ योग विद्यमान, बन रहा अमृत सिद्धि योग

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी

राजधानी में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। इस साल के आठ महीनों में 98 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 6 और मरीज डेंगू से पीडि़त मिले हैं। मालूम हो कि बीते साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामले दो गुना से ज्यादा सामने आए हैं।

इसके बावजूद मलेरिया विभाग की 20 से 25 टीमें ही लार्वा सर्वे कर रही हैं। मालूम हो कि दस्तक अभियान की समाप्ति के बाद लार्वा सर्वे के लिए आशा कार्यकर्ताओं को शामिल कर टीमें बनाने की बात कही गई थी। हालांकि मलेरिया विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शहर में 36 टीमें लार्वा सर्वे में लगीं हैं।