
भोपाल. भोपाल में एक युवक का शादी में बर्तन धोते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शहर के किस मैरिज गार्डन की है फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है लेकिन वी़डियो वायरल होने के बाद बर्तन धोने वाला युवक सामने आया है और पुलिस कमिश्नर मकरंद देवस्कर से मांग की है कि वीडियो वायरल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि युवक जबलपुर का रहने वाला है और बिना बुलाए एक शादी में खाना खाने के लिए चला गया था और वहां पर पकड़े जाने पर उसे बर्तन धोने की सजा दी गई।
बिन बुलाए मेहमान MBA स्टूडेंट से धुलवाए बर्तन
भोपाल के एक गार्डन में बीते दिनों हुई शादी में जबलपुर का रहने वाला MBA स्टूडेंट बिन बुलाए मेहमान की तरह खाना खाने के लिए पहुंच गया था लेकिन वहां उसे लोगों ने पकड़ लिया और शादी में फ्री का खाना खाने के बाद उसे बर्तन धोने की सजा दी। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में युवक शादी में बर्तन साफ करते दिख रहा है और उससे एक युवक बातचीत भी कर रहा है।
यह भी पढ़ें-फेसबुक पर 'एंजिल' से करता था अश्लील टॉक, ऐसे हुआ बेनकाब
देखें वीडियो-
वीडियो में ये हो रही बातचीत
वीडियो में वीडियो बनाने वाला युवक सवाल जवाब करते हुए सुनाई पड़ रहा है और फ्री में खाना खाने वाला युवक प्लेट धोते दिख रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक उससे पढ़ाई, काम और कहां का रहने वाला है आदि जानकारियां भी ले रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक पूछ रहा है कि 'कैसा लग रहा है प्लेट धोकर'। इस पर युवक कह रहा है कि 'फ्री में खाना खाया है, तो कुछ तो करना पड़ेगा'। वीडियो में हो रही बातचीत से पता चलता है कि युवक अच्छा खाना खाने के लिए भोपाल के एक गार्डन में चल रही शादी में गया था, लेकिन पकड़ा गया। फिर उसके साथ गलत व्यवहार करते हुए उसका वीडियो भी बना लिया गया।
यह भी पढ़ें- सोने की चेन पहनने वालों के लिए जरुरी खबर, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Published on:
30 Nov 2022, 6:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.