2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं मंत्री अरविंद भदौरिया ने तो सीएम शिवराज को नहीं दे दिया कोरोना? उठ चुके हैं सवाल

कहीं मंत्री अरविंद भदौरिया ने तो नहीं दे दिया सीएम शिवराज को कोरोना वायरस?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Jul 2020, 1:59 PM IST

news

कहीं मंत्री अरविंद भदौरिया ने तो सीएम शिवराज को नहीं दे दिया कोरोना? उठ चुके हैं सवाल

भोपाल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( cm shivraj ) भी सूबे में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कोरोना पाजिटिव ( corona positive )होने की पुष्टि खुद सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को दी। सीएम ने उऩके संपर्क में आने वाले लोगों से भी ये अपील की कि, जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना कोरोना टेस्ट ( corona report ) करवा ले। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटीन हों। संभवतः यह पहला मामला है जब किसी मुख्यमंत्री की रिपोर्ट कोरोना पाजिटव आई है। हालांकि, बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि, इतनी कड़ी सुरक्षा मापदंडों के बावजूद सीएम संक्रमण की चपेट में कैसे आ गए। सवाल उठ रहे हैं कि, जब शिवराज कैबिनेट में कोरोना पहुंच चुका है, तो शिवराज तक पहुंच पाना भी संभव है। हालही, में शिवराज कैबिनेट ( shivraj cabinet ) के मंत्री अरविंद भदोरिया ( cabinet minister arvind bhadoria ) भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

...तो पूरा मंत्रीमंडल खतरे में है

दूसरी तरफ मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा चुकी है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने तो यहां तक कहा था कि, मंत्री का पॉजिटिव निकलना बताता है कि, नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि, कोरोना के लक्षण होने के बावजूद भदौरिया कैबिनेट मीटिंग में पहुंच गए थे। इसी बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यानी अगर सीएम को कैबिनेट बैठक के दौरान संक्रमण लगा है तो, अन्य मंत्रियों पर भी संक्रमण की तलवार लटक रही है। मंत्री भदौरिया के संक्रमित पाए जाने के बाद से ही कांग्रेस भी सवाल उठा रही है कि, समूचे मंत्रीमंडल को क्वॉरंटीन होना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि, अगर जिम्मेदार ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम लोग कैसे करेंगे?

चुनावी जल्दबाजी का ना हो बड़ा भुगतान

अगर सीएम उन्हीं की कैबिनेट के जरिये कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं तो, कैबिनेट मंत्रियों पर भी उतना ही खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, शिवराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंत्रीमंडल के सभी सदस्य क्वारंटीन होने का फैसला ले चुके हैं। बड़ा सवाल ये है कि, बीजेपी नेता और मंत्री उपचुनाव को लेकर भी कुछ ज्यादा ही सक्रिय हैं। इस दौरान मंत्री खुद अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार और जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। लगातार उसके नेता क्षेत्र में संवाद कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री कई स्थानों का दौरा कर चुके हैं। अगर सीएम समेत और भी मंत्री नेताओं में कोरोना की पुष्टि होती है, तो कहीं ये लोग संक्रमण के फैलाव का कारण न बन गए हों!