5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री गोविंद राजपूत ने उमंग सिंघार को भेजा 20 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानें क्या है मामला

MP Politics: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लिया क्यों लिया इतना बड़ा एक्शन, उमंग सिंघार ने आखिर क्या किया, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 5 Mar 2025, 9:53 AM IST

MP Politics

MP Politics

MP Politics: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Rajput) ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) को 20 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है। उमंग ने मंत्री पर परिवहन घोटाले (RTO Scam) का आरोप लगाया था। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि मंत्री ने भ्रष्टाचार के पैसों से करोड़ों की जमीन खरीदी है। इन्हीं आरोपों पर मंत्री ने नोटिस भेजा। तर्क दिया कि सिंघार के मनगढ़ंत आरोपों से उनकी छवि धूमिल हुई है। उमंग से 15 दिन में जवाब मांगा गया है।

सिंघार बोले…न डरे हैं, न डरेंगे

उमंग सिंघार ने कहानोटिस का जवाब देंगे। कोर्ट भी जाएंगे। न डरे हैं, न डरेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहाम मंत्री ने नोटिस देकर भाजपा का डरा हुआ चेहरा दिखाया है।

ये भी पढ़ें: सहारा से जुड़ा एक और विवाद, कुर्क जमीन की करवा दी रजिस्ट्री

ये भी पढ़ें: साडा में 500 करोड़ से ज्यादा का काम कर सकेंगे हाउसिंग बोर्ड और पीडब्ल्यूडी, एमपी का दूसरा अनुपूरक बजट पेश