14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जिस कलेक्टर से कह दें वो हमें सीट जिताकर देगा’..मध्यप्रदेश की मंत्री का एक और वीडियो वायरल

पहले अंडा..फिर मिट्टी, गोबर और कंडा..और अब चुनावी फंडा..एक और वीडियो वायरल होने के बाद फिर सुर्खियों में आईं मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 17 Sep 2020, 6:41 PM IST

imarti.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश की सियासत में लगातार सुर्खियों में रहने वालीं सरकार की मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले आंगनबाड़ियों में अंडा बांटने वाला बयान और फिर कोरोना से खुद के सुरक्षा कवच के तौर पर मिट्टी, गोबर और कंडे की बात करने वाली महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी इस बार चुनाव को लेकर एक ऐसा बयान दे गई हैं जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । वायरल वीडियो कब का है और किस जगह पर मंत्री ने ये बातें कहीं थीं इसका भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में इमरती देवी किसी घर के बड़े से हिस्से में कुछ लोगों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं और लोगों से बातचीत के दौरान वो कहती सुनाई दे रही हैं कि बीजेपी को महज आठ सीटें जीतनी हैं सरकार में रहने के लिए जबकि कांग्रेस को 27 सीटें जीतनी हैं। इसके बाद इमरती देवी लोगों से सवालिया लहजे में कहती हैं कि आप बताओ कि क्या सत्ता सरकार क्या आंखें मूंदें बैठी रहेगी और वो पूरी की पूरी सीटें जीत लेंगे। इमरती देवी ने आगे कहा कि सत्ता सरकार के पास इतना बहुमत होता है कि वो किसी भी कलेक्टर को फोन पर कह दे कि ये सीट हमें चाहिए तो वो सीट उन्हें मिल जाती हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद तरह तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं और कुछ लोग तो चुनाव में प्रशासनिक अमले के दुरुपयोग की भी चर्चा कर रहे हैं। वीडियो कब का है फिलहाल इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि चुनाव के समय में अक्सर विपक्षी पार्टियां सत्ताधारी दल पर प्रशासनिक अमले के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहते हैं और ऐसे में मंत्री इमरती देवी का ये वीडियो विपक्षी दलों के लिए बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिलने जैसा है जिससे अब इसे लेकर भी प्रदेश की सियासत गर्मा सकती है।