भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगी, जिसकी अध्यक्षता राकेश सिंह करेंगे। शाह पहले पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और कोर ग्रुप के सदस्यों से अलग अलग चर्चा करने वाले थे लेकिन समय कम होने के कारण अब सभी की संयुक्त बैठक होगी जिसे अमित शाह संबोधित करेंगे। राकेश सिंह ने भेल दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।