29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार लेन चौड़ा होगा यह नेशनल हाइवे, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी बड़ी सौगात

NH 719- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी को एक और सौगात दी है।

2 min read
Google source verification
Nitin Gadkari cracks down on officers over highway conditions

Nitin Gadkari cracks down on officers over highway conditions

NH 719- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी को एक और सौगात दी है। उन्होंने ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए एक अहम परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन ने यहां से गुजरते नेशनल हाइवे 719 के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि NH-719 के चौड़ीकरण के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन किया था जिसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकार कर लिया।

ग्वालियर-चंबल अंचल की एक बड़ी परेशानी जल्द ही खत्म हो जाएगी। यहां से गुजरता नेशनल हाइवे 719 बहुत संकरा है जिससे दुर्घटनाओं के साथ अन्य कई दिक्कतें पेश आती हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए सालों से एनएच को चौड़ा करने की मांग उठ रही थी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस मांग को स्वीकार करते हुए एनएच 719 के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि NH-719 केवल दो लेन का है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क परिवहन मंत्री नितिन ​गडकरी से हाइवे को चार लेन करने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकृति दे दी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक

यह भी पढ़े : Ladli Behna Yojana- लाड़ली बहनों को राखी की सौगात, सीएम ने रक्षाबंधन पर अतिरिक्त राशि देने का किया ऐलान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रतिनिधिमंडल में सांसद संध्या राय और भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया भी शामिल थे। इस दल में खासतौर पर संतों को शामिल किया गया था। इनमें दंदरौआ सरकार रामदास महाराज, अवधूत हरिनिवास महाराज, रामभूषण दास महाराज, कालिदास महाराज, राघवपुरी महाराज, उमेश दास महाराज, रामधुन दास महाराज और रामेश्वर दास महाराज शामिल थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

ग्वालियर-चंबल अंचल को जल्द मिलने जा रही है एक और महत्वपूर्ण सौगात

आज दिल्ली में भिंड से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkariजी से मुलाक़ात कर NH-719 के चौड़ीकरण हेतु निवेदन किया गया, जिसे माननीय गडकरीजी ने सहजता से स्वीकार किया।

वर्तमान में यह हाईवे केवल दो लेन का है, जिससे आए दिन आमजन को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए मार्ग को चार लेन में विस्तारित करने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।