मंत्री विश्वास सारंग की तरफ से लगाए गए आरोप का कांग्रेस की तरफ से भी जवाब दिया गया। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है मेरे मित्र विश्वास सारंग दिवंगत पं.नेहरू की सिगरेट विमान से इंदौर से भोपाल बुलवाने का आरोप लगा रहे हैं, क्या ऐसा करने को नेहरू ने कहा होगा? इसके दोषी तो चापलूस अफ़सर होंगे, नेहरू तो बहुत बड़े व्यक्ति और PM थे, जरा CM को एक मच्छर काटने पर यंत्री के निलंबन पर भी बोलिये, विश्वास जी !