बीते करीब 3 माह पहले कोलार क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे को पास के ही घर में जला दिया गया था। जिसमें पुलिस को 48 घंटे बाद जली लाश मिली थी। दो दिन पहले कोलार थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चिचली गांव में घर के सामने से रहस्यमयी ढंग से गायब हुए साढ़े तीन साल के मासूम वरुण की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना को पड़ोस की एक महिला ने अकेले ही अंजाम दिया। हालांकि उसके सोलह वर्षीय नाबालिग बेटे को हत्या का पता चल गया था, लेकिन वह चुप रहा।