27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में रंगदारी : रुपये देने से इंकार करने पर बदमाशों ने किया युवक पर हमला, गोलियां चलाकर मचाया उत्पात

राजधानी भोपाल में पैसों की अड़ीबाजी के चलते रंगदारी का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Feb 2021, 6:18 PM IST

मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में 15 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का आरोप

मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में 15 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का आरोप

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भीड़-भाड़ भरे इलाके में रंगदारी का मामला सामने आया है। यहां देर रात को तीन बदमाशों ने पैसों की मांग को लेकर एक युवक पर हमला कर दिया। यहां नहीं युवक को धमकाने के लिये हवाई फायर भी किये। काफी देर तक आरोपी हंगामा करते रहे, जिसपर इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रंगदारी वसूल करने और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु की गई, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि, तीनों बदमाश पिछले कई दिनों से युवक को धमकाते हुए पैसों की डिमांड कर रहे थे। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात युवक द्वारा रुपये देने से इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

पढ़ें ये खास खबर- अनोखा विरोध : लोन अटका तो उपभोक्ताओं ने बैंकों के गेट पर पटक दिया कचरा, शुरु हुआ निराकरण

इलाके में अफरा तफरी का माहौल

मामले की जांच जुटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शहर के नूर महल स्थित बलाईपुरा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय अंसार अहमद पुत्र अनीस अहमद ट्रक बॉडी मेकिंग का काम करता है। रात करीब 1 बजे उसके घर के बाहर हमजा, शोएब और अनस नाम के तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने अंसार से 25 हजार रुपए की अड़ीबाजी करते हुए डिमांड की। इसपर अंसार द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। हद तो तब हो गई, जब आरोपियों ने अंसार को जान से मारने की गरज से फायर करने शुरु कर दिये। किसी तरह अंसार ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भी तीनों आरोपी काफी देर तक हंगामा करते रहे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी भी आधी रात को घरों के बाहर आ गए। फिलहाल, पुलिस ने तीनों बदमाशों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- अभिनेत्री कंगना रनौत को भाया मध्य प्रदेश, तारीफ में कही बड़ी बात

काफी समय से धमका रहे थे आरोपी

एएसपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के मुताबिक, मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद ही कोतवाली पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की मुस्तैदी से तलाश करते हुए उन्हें रात की ही गिरफ्तार कर लिया गया है। रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इससे पहले सोमवार की दोपहर भी उनके बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपियों से पूछताछ कर हमले के मुख्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।

युवक से मारपीट कर बाइक को जलाया - video