
एमपी में इस बार मानसून रहेगा हिट.
Monsoon 2024 Update: इन दिनों मध्य प्रदेश में मौसम का हाल बेहाल है, कहीं गर्मी के सीजन में आंधी-तूफान और बारिश का दौर चल रहा है। अब भीषण गर्मी में लू भी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम की डबल मार झेल रहे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दे दी है। इस बार जहां मानसून अपने तय समय से एक दिन पहले 31 मई को आ रहा है, वहीं मध्य प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक इस बार देश में मानसून तय समय से एक दिन पहले 31 को केरल (Monsoon 2024 in Kerala) में दस्तक दे सकता है। 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार औसत या सौ फीसदी नहीं बल्कि, 100 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग (IMD) ने देश भर में इस मानसून सीजन 2024 (Monsoon 2024 Season) में 1 जून से 30 सितंबर तक कुल 104 फीसदी बारिश की उम्मीद जताई है।
वहीं मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए खुश खबर ये है कि यहां भी औसत से ज्यादा 106 फीसदी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी भोपाल और इंदौर संभाग में 20 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार मध्य प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 17 या 18 जून को हिट कर सकता है। इसके बाद 20 जून को भोपाल और इंदौर में पहली मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
इस बार मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यहां 104 फीसदी से 106 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में कम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। प्रदेश भर की स्थिति देखी जाए तो इस मानसून सीजन में पूरे मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 100 फीसदी बारिश की भविष्यवाणी की है।
Updated on:
29 Oct 2024 01:10 pm
Published on:
18 May 2024 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
