सामने आई जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की आने वाली सूची के लिए 100 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी चयन कर लिए हैं। दिल्ली में 13 और 14 सितंबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नामों पर सेहमति बन चुकी है। इसमें 60 फीसदी से ज्यादा मौजूदा विधायकों के नाम हैं। बाकी नए चेहरों को भी उम्मीदवारी सौंपी जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस अधिकतर विधायकों को टिकट दे रही है। सर्वे में जिन विधायकों की स्थिति बेहद खराब निकली है, सिर्फ उन्हीं का टिकट काटा जाएगा।