
भोपाल/ राजधानी में तेज सर्दी का लोगों को इंतजार है। अभी नवम्बर का आखिरी सप्ताह शुरू होने वाला है, लेकिन सर्दी जोर नहीं पकड़ पा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य के आसपास या अधिक बना हुआ है, इसके कारण फिलहाल तेज सर्दी की स्थिति नहीं बन रही है, लेकिन आने वाले दो तीन दिनों में धीरे-धीरे तापमान गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।
पिछले तीन चार दिनों से तापमान में मामूली उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। पिछले तीन चार दिनों से तापमान में खास उतार चढ़ाव नहीं आया है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को जहां अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। मौसम विज्ञानी एके शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों आंशिक बादलों के कारण, डब्ल्यूडी के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब डब्ल्यूडी आगे बढ़ गया है, ऐसे में आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी जोर पकड़ेगी। इस माह के आखिरी तक तापमान 11 डिग्री के आसपास तक भी जा सकता है।
धीरे-धीरे शुरू होगा गिरावट का दौर
मौसम विज्ञानी उदय सरवटे का कहना है, कि शनिवार से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है, हवा का रूख भी उत्तरी है, लेकिन हवा तेज न होकर हल्की है, इसके कारण ज्यादा तेजी से गिरावट की संभावना अभी दो तीन दिन नहीं है, लेकिन दो तीन दिन में तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है, अर्थात न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है।
Updated on:
24 Nov 2019 09:06 am
Published on:
24 Nov 2019 09:06 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
