
Mother holds daughter hostage Bhopal: भोपाल के गौतम नगर में स्थित घर(PG), जहां मां ने बेटी को बंधक बनाया , छत्तीसगढ़ पुलिस की कार, जिसमें पिता बेटी से मिलने पहुंचा भोपाल.
Mother held daughter hostage: राजधानी भोपाल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अधिकारी ने अपनी ही बेटी को घर में बंधक बनाकर रखा है। मामला तब सामने आया है, जब बच्ची का पिता छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ भोपाल पहुंचा है। बेटी से मिलने के लिए वह घर के नीचे से ही बच्ची का नाम लेकर आवाज लगा रहा है। लेकिन मां उसे पिता से मिलने नहीं दे रही। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक 10 साल की मासूम बच्ची का पिता अभिनव श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी में अधिकारी है। वही मां राखी सिन्हा एमपी में बीज निगम अधिकारी है। बच्ची से मिलने पुलिस टीम के साथ यहां पहुंचा है। मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर का है। जहां एक घर में मां ने अपनी बेटी को कैद कर रखा है।
जानकारी ये भी मिली है कि दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है और बेटी मां के पास है। दोनों ही रायपुर में रहते थे। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पिता अभिनव बेटी से सप्ताह में दो बार शनिवार और रविवार को मिल सकता है। लेकिन इस आदेश के बाद राखी बेटी को लेकर भोपाल आ गई। वह बेटी को पिता से नहीं मिलने दे रही है। जिसके बाद वह पुलिस के साथ यहां पहुंचा है।
हम दोनों अक्टूबर 2023 से अलग-अलग रहते हैं। उनकी नौकरी यहीं है। मैं रायपुर से यहां आया हूं। मुझे कोर्ट ने राइट दिए हैं बेटी से मिलने के। वह बेटी को लेकर यहां आ गई।
अभिनव श्रीवास्तव, बेटी का पिता।
नोट: अब तक मिली जानकारी के मुताबिक...खबर लगातार अपडेट की जा रही है
Updated on:
18 Jul 2025, 2:37 PM IST
Published on:
18 Jul 2025, 1:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.