4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP : 24 घंटे लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, भोपाल से इन मार्गों के बस सेवा प्रभावित

transportation affected due to 24 hours of heavy rain - भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर आया तालाब का पानी, लगातार बारिश से यातायात प्रभावित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 15 Aug 2019, 8:12 AM IST

bus

MP : 24 घंटे लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, भोपाल से इन मार्गों के बस सेवा प्रभावित

भोपाल. पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर कोलुखेड़ी के पास मुख्य मार्ग पर एक बार तालाब का पानी आने से यातायात प्रभावित हुआ। सुबह भदभदा डैम के गेट खुलने से पानी उतर गया इसके बाद यातायात खोला गया। पिछले सप्ताह प्रशासन ने चिरायु अस्पताल के आसपास और कोलुखेड़ी में सरकारी जमीनों से निकलने के लिए निजी पुलियों के निर्माण कर पानी के बहाव को बाधित करने वाले कब्जे हटवाए थे।

MUST READ : Monsoon Alert : बंगाल की खाड़ी में सिस्टम हुआ मजबूत, 24 घंटे में बेहद भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल से विदिशा और रायसेन, सागर की ओर जाने वाले मार्गों पर नालों के उफनाने से इन मार्गों पर भी बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इन्हीं मार्गों से गंजबासौदा और ब्यावरा जाने वाले छोटे रास्ते बारिश के चलते बंद हो गए हैं। इन मार्गों पर चलने वाली बसों को राजमार्ग से घूमकर निकाला जा रहा है।

भोपाल से विदिशा और रायसेन के निर्माणाधाीन फोरलेन मार्ग का काम पूरा नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। प्रायवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश से आसपास के जिलों तक पहुंचने वाले पुराने मार्ग आंशिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

MUST READ : रक्षाबंधन स्पेशल : चल रही हैं 12 नई ट्रेन, अगर नहीं मिल रहा टिकट तो इनमें कर सकते हैं बुकिंग

राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिनभर कभी रिमझिम तो कभी तेज फुहारों से शहर भीगता रहा। बुधवार को 20.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इससे अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी आरआर त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में अभी सिस्टम सक्रिय है, आगामी 48 घंटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। गुरुवार को भी शहर में बारिश की स्थिति बन सकती है।

MUST READ : Raksha bandhan song mp3 : राखी पर ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार, देखें गानों की पूरी लिस्ट

भदभदा डैम: बुधवार को दो बार खुला एक गेट

भदभदा डैम का एक गेट बुधवार दो बार खोला गया। पहले सुबह साढ़े 10 बजे ढाई घंटे के लिए और फिर रात 10 बजे दो गेट खोले गए। बुधवार को तालाब से 30 एमसीएफटी पानी कलियासोत में छोड़ा गया। बुधवार शाम को 499 मीटर के करीब पहुंच गया। मंगलवार को दो गेट खोले गए थे जिन्हें रात साढ़े 11 बजे ही बंद किया गया था।

भदभदा डैम के गेट लगातार खुलने से कलियासोत डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार सुबह ये 498 मीटर पर पहुंचा था, शाम को 499 मीटर के करीब पहुंच गया।