
MP बोर्ड की 9वीं-12वीं क्लास में चाहिए एडमिशन, तो जानिए गाइडलाइन और अप्लाई की आखरी तारीख
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंद्वता प्राप्त संस्थाओं में नियमित विद्यार्थियों को प्रवेश देने संबंधी कार्यवाही की जिम्मेदारी किसी भी स्कूल के प्रिंसिपल का होता है। ऐसे में ऑफलाइन फॉर्म भरे जाने से काफी त्रुटियां तो होती ही हैं, साथ ही समय भी काफी खर्च होता है। ऐसे में ऑनलाईन फार्म भरे जाने के कारण त्रुटियों में कमी आई है, जिसे देखते हुए साल 2020-21 के सत्र में पिछले नांमाकन और परीक्षा के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया इस बार भी पूरी चरह ऑनलाइन रहेगी।
12 अगस्त से पहले पूरी कर लें प्रक्रिया
हर साल की तरह इस साल भी समस्त संस्था प्राचार्य द्वारा सत्र 2020-21 हेतु अपनी संस्था में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं में प्रवेश की सभी प्रक्रिया की आखिरी तिथि 12 अगस्त 2020 से पहले कर लें।
ऑनलाईन नामांकन के लिए Mobile app
मंडल द्वारा ऑनलाईन नामांकन के लिए पृथक से Mobile app बनाने पर काम कराया जा रहा है, जिसमें सभी छात्रों एवं शिक्षकों को अपना रजिस्टरेशन करना जरूरी होगा। एप पर पंजीयन कराने की पूरी जिम्मेदारी संस्था प्राचार्य का होगा।
अधिकारिक वेबसाइट पर देखें एप की जानकारी
मंडल द्वारा Mobile app की जानकारी, ऑनलाईन नामांकन एवं परीक्षा आवेदन-पत्र भरने की तारीख और प्रक्रिया से जुड़े जरूरी निर्देश पृथक से जल्दी ही जारी कर दिये जाएंगे। एडमीशन से जुड़े निर्देशों का विस्तृत विवरण मंडल की वेबसाईड www.mpbse.nic.in पर देखा जा सकता है।
Published on:
29 Jul 2020, 9:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.