
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपना दूसरा पूर्ण बजट आज पेश करने जा रही है। विधानसभा में उप मुख्यमंत्री और प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट पेश किया जा रहा है। वो बजट पर भाषण दे रहे हैं। इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं से लेकर उद्यमियों को भी काफी उम्मीदें हैं। बजट को लेकर सभी के मन में कई सवाल भी हैं। कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा कि, सरकार की ओर से सभी वर्गों को क्या मिलेगा।
12 Mar 2025, 3:58 PM IST
3 बजे तक के स्थगन के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर से शुरु हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सदन में वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर विपक्ष के सवाल उठाए जा रहे हैं तो वहीं सरकार द्वारा उनपर प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटा है।
12 Mar 2025, 1:19 PM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा 191 बिंदुओं पर आधारित बजट पत्र पढ़ने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। यानी तीन बजे के बाद आगे की कार्यवाही शुरु होगी।
12 Mar 2025, 1:12 PM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 1 अप्रैल 2025 को DA को संशोधित सरकार करेगी। धान पर किसानों को बोनस मिलेगा। लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ाई जाएगी। उनको अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। हर विधानसभा में खेल स्टेडियम खोला जाएगा।
12 Mar 2025, 1:08 PM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 50 जनजातीय स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा मेडिकल कॉलेज में पीजी की 255 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
12 Mar 2025, 1:07 PM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि शहरों में ई-बसें चलेंगी। बजट में स्वास्थ्य के लिए 23 हजार 533 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आम-जनों को वाहन स्क्रैप कराने को प्रोत्साहित करने के लिए नए वाहन क्रय करने पर मोटरयान कर में परिवहन वाहन के लिए 15 प्रतिशत तथा गैर परिवहन वाहन के लिए 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
12 Mar 2025, 1:05 PM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के अनुसार, एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे। सभी शासकीय वाहनों को 15 साल की आयु के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी (RVSF) के माध्यम से स्क्रैप कराया जाना अनिवार्य होगा।
12 Mar 2025, 1:03 PM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि, सूबे के धार में डायनासोर जीवाश्म केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही, खनिजों का संरक्षण भी किया जाएगा। MIT की स्थापना की जाएगी। साथ ही साथ 22 ITI कॉलेज भी खोले जाएंगे।
12 Mar 2025, 1:01 PM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत 100 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया। 11 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय खुलेंगे। स्वास्थ्य के लिए 23 हजार 533 करोड़ का प्रावधान किया गया।
12 Mar 2025, 1:00 PM IST
मध्य प्रदेश बजट भाषण के बीच कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस ने कहा कि ये बजट जनता के लिए नहीं है। किसानों को वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य नहीं दे रहे। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही। मध्य प्रदेश का हर एक नागरिक 50 हजार के कर्ज में है।
12 Mar 2025, 12:57 PM IST
कांग्रेस विधायक द्वारा कहा कि, जब महिलाएं आपत्र हुई तो लाखों महिलाएं पात्र भी हुई हैं। हमसे महिलाएं नाम जुड़वाने के लिए कहती हैं। हमने सरकार से इस योजना में नई बहनों के नाम जोड़ने की मांग की, लेकिन सरकार की और से कोई जवाब नहीं आया। योजना शुरू होने के बाद एक भी नई महिला का नाम नहीं जोड़ा गया।
12 Mar 2025, 12:55 PM IST
लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस विधायक ने सवाल किए। अभिजीत शाह के सवाल पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि, नवंबर 2023 के बाद एक भी महिला का नाम नहीं जोड़ा गया। वहीं योजना से अबतक 3,19,991 महिलाएं बाहर हो चुकी हैं यह महिलाएं 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के कारण अपात्र घषि हुई हैं।
12 Mar 2025, 12:52 PM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गतिशील मध्यप्रदेश का स्वप्न साकार करेगी। 80 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी। इसके अंतर्गत ग्रामीण नागरिकों को सस्ता और सुलभ परिवहन उपलब्ध होगा। परिवहन के संसाधन, अधोसंरचना और आधारभूत सुविधाओं के विकास का लक्ष्य इस योजना के अंतर्गत चिह्नित किया गया है।
12 Mar 2025, 12:50 PM IST
मध्य प्रदेश बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार में सदन में कहा कि सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही है। दलित आदिवासी के विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। नल जल योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है। गौ माता सड़कों पर है।
12 Mar 2025, 12:48 PM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि, पर्यटन पर सरकार का खास फोकस है। 507 करोड़ से 14 स्मारकों का निर्माण होगा। ओंकारेश्वर में तैयार होगा लोक, धर्म, संस्कृति, पर्यटन के लिए 1160 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
12 Mar 2025, 12:45 PM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि श्री कृष्ण पाथेय के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राम वन पथ गमन के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
12 Mar 2025, 12:43 PM IST
मध्य प्रदेश बजट 2025-2026 में कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है. पिछले बजट की तरह ही कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
12 Mar 2025, 12:42 PM IST
2025-26 का बजट 4 लाख 21 हज़ार 32 करोड़ का है। राजस्व व्यय रुपए 2 लाख 90 हज़ार 261 करोड़ का होगा। पूंजीगत परिव्यय रुपए 85 हज़ार 76 करोड़ होगा। राजकोषीय घाटे की सामान्य सीमा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की 3 प्रतिशत रहेगा। 2025-26 में राजकोषीय घाटा रुपए 78 हजार 902 अनुमानित है जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत है।
12 Mar 2025, 12:39 PM IST

केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचे। दर्शक दीर्घा में बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री बजट भाषण सुन रहे हैं।
12 Mar 2025, 12:35 PM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि, लाड़ली बहना योजना के लिए 18679 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है।
12 Mar 2025, 12:33 PM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि, संबल योजना में 700 करोड़ का प्रावधान होगा। विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृति दी जाएगी। प्रदेश में 3 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित किए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शूरू किया जाएगा। 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज पर बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 12:31 PM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि धान उपार्जन पर प्रोत्साहन राशि देने के लिए 850 करोड़ का प्रावधान किया गया। किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है।
12 Mar 2025, 12:28 PM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 11 खेल अकादमी में 18 खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर की संरचना उपकरण व प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश में वर्तमान में 18 अंतरराष्ट्रीय हॉकी टर्फ 7 सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और 114 खेल स्टेडियम के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय की तरफ पांच सिंथेटिक एथलीट टेक तथा 56 खेल स्टेडियम सीख रही उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्री ने कहा- खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएम युवा शक्ति योजना के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक सर्व सुलभ और सर्व सुविधा संपन्न स्टेडियम सुनिश्चित किया जाएगा। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज पर बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 12:22 PM IST

बजट पेश होने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से इस क्यूआर कोड को स्कैन कर बजट की कॉपी डाउनलोड करने की बात सामने आई थी, लेकिन बजट के बीच ही इसकी कॉपी डाउनलोड करने का QR कोड जारी हो गया।
12 Mar 2025, 12:17 PM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करने का अवसर दिया है। खेलो इंडिया योजना के तहत भर्ती प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालय पर खेलो इंडिया स्माल केंद्र स्थापित किए गए हैं।
12 Mar 2025, 12:06 PM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। इनसे 3 लाख से अधिक रोजगार मिलेंगे। विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53 हजार से ज्यादा आवास बनाए जा चुके हैं. साथ ही, 22 नए छात्रावास बनाए जाएंगे। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज पर बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 11:59 AM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा कहा कि मध्य प्रदेश की कृषि दर केंद्र की दर से अधिक रही। 2047 तक मध्य प्रदेश का बजट 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाना है। प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 35 हजार पहुंचाने का लक्ष्य है। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज पर बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 11:50 AM IST
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने संस्कृत के श्लोक से अपने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि, पिछले साल की तुलना में इस साल बजट में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 22 साल में जीएसडीपी में 17 गुना इजाफा हुआ है। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 11:46 AM IST
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, जनजातीय इलाकों में सीएम राइज स्कूल बनाए जाएंगे। इसके लिए 3068 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 50 आदिवासी छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 11:41 AM IST
मध्य प्रदेश बजट 2025 लाइव: वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत 1 करोड़ 33 लाख परिवार को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। प्रदेश के नागरिक को बीमा समिति का गठन किया जाएगा। लाडली बहना को केंद्र की अटल पेंशन योजना से जोड़ने का काम किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। बीमा समिति का गठन किया जाएगा। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 11:21 AM IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि, ये बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN सूत्र पर आधारित है। इसमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण पर ज़ोर दिया गया है। गरीबी कम करने, युवाओं को रोज़गार देने, किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शामिल हैं। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 11:07 AM IST
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में मध्य प्रदेश का बजट भाषण देना शुरु कर दिया है। पत्रिका मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज बजट का Live प्रसारण देख सकते हैं।
12 Mar 2025, 11:00 AM IST

बजट से पहले एमपी कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। चंबल की बंजर जमीन के सदुपयोग के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। नदी जोड़ो अभियान के तहत वहां पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए झांसी यूनिवर्सिटी से संबंधित एक हॉर्टीकल्चर कॉलेज खुलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार 1000 करोड़ रुपए दे रही है।
12 Mar 2025, 10:51 AM IST

उप मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का दूसरा पूर्ण बजट 2025-26 विधानसभा में पेश करेंगे। इसके लिए वो विधानसभा पहुंच गए हैं। 11 बजे मध्य प्रदेश का बजट पेश होगा।
12 Mar 2025, 10:44 AM IST
बजट सत्र के दौरान विधानसभा में हंगामा होने की आशंका जताई जा रही है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में है। कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति विपक्ष ने बनाई है। बजट सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।
12 Mar 2025, 10:21 AM IST

मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और वितत्मंत्री जगदीश देवड़ा आज मध्य प्रदेश का बजट 2025-26 विधानसभा में पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने निवास पर पूजा की। इसके बाद जगदीश देवड़ा की पत्नी रेणु देवड़ा ने उनका मूंह मीठा कर विधानसभा के लिए रवाना किया।