
कई मंत्रियों पर हार की तलवार लटकी
एमपी में विधानसभा चुनावों में बीजेपी की आंधी चली। अभी तक के रुझानों में पार्टी को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलते दिख रहा है। बीजेपी की इस लहर के बाद भी राज्य के कई मंत्रियों पर हार की तलवार लटकी है। प्रदेश के करीब आधे मंत्री अपनी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार बीजेपी 159 सीटों पर और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे चल रही है। इस प्रकार कुल 230 सीटों में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलते नजर आ रहा है। इसके बाद भी बीजेपी के कई दिग्गज नेता और राज्य सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।
मंडला जिले की निवास विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते हार की कगार पर हैं। इधर राज्य सरकार के भी 31 में से 14 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
ये मंत्री पीछे
बडवानी से मंत्री प्रेमसिंह पटेल चुनाव हार गए हैं।
जावद से मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा पीछे चल रहे हैं
बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन पीछे
परसवाडा में मंत्री रामकिशोर कावरे पीछे
बदनावर से मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पीछे
बमोरी से मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया पीछे
हरदा से मंत्री कमल पटेल पीछे
मानपुर से मंत्री मीनासिंह पीछे
दतिया से मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे
अटेर से मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया पीछे
खरगापुर से मंत्री राहुलसिंह लोधी पीछे
अमरपाटन से मंत्री रामखेलावन पटेल पीछे
पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड पीछे
मुंगावली से मंत्री ब्रजेंद्रसिंह यादव पीछे
Updated on:
3 Dec 2023, 3:46 PM IST
Published on:
3 Dec 2023, 3:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.