24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहन सरकार का हैदराबाद टूर कैंसिल, नहीं होगा रोड शो

MP CM Dr Mohan Yadav Hyderabad Tour Postpon: रीवा में 23 अक्टूबर को होने वाली रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्‍लेव बैठक से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव का हैदराबाद में होना था रोड शो, बड़े उद्योगों को एमपी में इन्वेस्टमेंट का निमंत्रण देने दोबारा जारी होगा हैदराबाद टूर का नया शेड्यूल...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 14 Oct 2024, 4:12 PM IST

MP CM Mohan Yadav Hyderabad

हैदराबाद में सीएम मोहन यादव का रोड शो, इन्वेस्टर्स को लुभाएगी मोहन सरकार.

MP CM Mohan Yadav Hyderabad Tour Cancelled: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के रीवा में 23 अक्टूबर को होने वाली रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्‍लेव बैठक से पहले तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन फिलहाल सीएम मोहन यादव का ये टूर पोस्टपोन किया गया है। बता दें कि सीएम मोहन यादव हैदराबाद के 2 दिवसीय दौरे पर जाने वाले थे।

इस संदर्भ का एक पोस्ट विभाग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा है कि फिलहास मोहन सरकार का इंटरेक्टिव सेशन ऑन इनवेस्टमेंट अपोर्च्यूनिटीज इन मध्य प्रदेश का शेड्यूल पोस्टपोन कर दिया गया है। जल्द ही इसकी नई तारीख की घोषणा का जाएगी।

15-16 अक्टूबर का टूर पोस्टपोन

इस दौरान इंटरेक्टिव सेशन ऑन इनवेस्टमेंट अपोर्च्यूनिटीज इन मध्य प्रदेश (Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh) में कई प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने की प्लानिंग थी। बता दें कि सीएम मोहन यादव एमपी में निवेश के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से 15 और 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाने वाले थे। दो दिवसीय इस हैदराबाद की वीजिट में सीएम प्रमुख उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें एमपी में निवेश का निमंत्रण देने जा रहे थे।

अब नए शेड्यूल के बाद होंगे तय कार्यक्रम

वन-टू-वन चर्चा

बता दें कि इस टूर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा करते। दो दिवसीय दौरे पर सीएम राउंड टेबल मीटिंग, लीडरशिप लंच और डिनर पर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव हाईटेक सिटी, अमेजॉन फेसेलिटी और टी-हब का निरीक्षण भी करेंगे। इसमें मुख्य रूप से फार्मा, वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स), लाइफ साइंसेज, आईटी एवं आईटीईएस और टूरिज्म जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में निवेश पर ही मोहन सरकार का फोकस रहेगा।

जानें क्यों बेहद खास है हैदराबाद

हैदराबाद को भारत की फार्मा कैपिटल के रूप में जाना जाता है। तेलंगाना में स्थित फार्मा उद्योग 40% से अधिक भारत की दवाओं का उत्पादन करता है, यहां स्थित फार्मास्युटिकल उद्योगों का वैश्विक दवा उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान है। फार्मा उद्योग घरेलू बाजार के साथ अंतर्राष्ट्रीय निर्यात के लिए भी महत्वपूर्ण है।

हैदराबाद के जीनोम वैली में बायोटेक्नोलॉजी और फार्मा की कई बड़ी कंपनियां हैं। एमपी के फार्मा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री हैदराबाद के इस उभरते हुए क्षेत्र के साथ साझेदारी के अवसर तलाशेंगे।

लाइफ साइंसेज

हैदराबाद का लाइफ साइंसेज सेक्टर विश्वस्तरीय है, इसमें जीनोम अनुसंधान, बायोफार्मास्युटिकल्स और चिकित्सा उपकरण निर्माण जैसी प्रमुख गतिविधियां शामिल हैं। यह क्षेत्र स्वास्थ्य सेवा और दवा उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सीएम हैदराबाद की लाइफ साइंसेज कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ साझेदारी और अनुसंधान के नए अवसरों और उनमें निवेश को लेकर भी चर्चा करेंगे।

टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी

हैदराबाद ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक संपदाओं और मॉर्डन टूरिज्म प्लेसेस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस इंटरेक्टिव सेशन में सीएम मोहन यादव टूरिज्म प्रतिनिधि से मिलकर दोनों राज्यों के बीच टूरिज्म बढा़ने के लिए निवेश पर चर्चा करेंगे। एमपी के टूरिज्म विभाग के साथ मिलकर टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश टूरिज्म में बेहद समृद्ध माना जाता है, ऐसे में यहां पर्यटन उद्योग को लेकर असीम संभावनाएं हैं।

विजुअल इफेक्ट्स (VFX)

हैदराबाद (Hyderabad) का वीएफएक्स (VFX) और एनीमेशन (Animation) सेक्टर में भी देश में तेजी से उभर रहा है। यहां स्थित प्रमुख स्टूडियोज और कंपनियां न केवल भारत बल्कि, वैश्विक सिनेमा और मनोरंजन उद्योग में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।

हैदराबाद का VFX उद्योग भारतीय फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खासतौर पर बाहुबली जैसी भव्य फिल्मों में। मुख्यमंत्री VFX कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उन्हें एमपी में निवेश को प्रोत्साहित करेंगे।