script

MP Corona Update: 24 घंटे में 4986 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 32 हजार के पार, 24 घंटे में 24 की मौत

locationभोपालPublished: Apr 11, 2021 07:25:03 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4986 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 332206 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4160 पहुंची है।

mp_corona_update
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 4986 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 332206 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4160 पहुंची है।
इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 912 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77592 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 994 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 69173 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 7425 एक्टिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 736 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57334 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 645 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 51601 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 5088 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21544 हो गई है। शहर में अब तक 280 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 19047 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2217 केस अब भी एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 19330 हो चुकी है। जबकि, 243 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17305 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1782 केस एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 7221 हो गई है। इनमें से 125 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6543 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 553 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7099 हो गई है। इनमें से 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5765 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1216 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6793 हो चुकी है। इनमें से 110 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5831 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 852 केस अब भी एक्टिव हैं।
6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6619 हो गई है। जिले में अब तक 157 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 6031 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 431 एक्टिव केस हैं।
7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5469 हो गई है। इनमें से 89 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4700 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 680 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4985 हो गई है। इनमें से 65 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4646 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 274 केस एक्टिव हैं।
9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4900 हो गई है। इनमें 37 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4418 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 445 केस एक्टिव हैं।
10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4541 हो चुकी है। यहां 73 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 4006 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 460 केस अब भी एक्टिव हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x80j90i

ट्रेंडिंग वीडियो