scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 11598 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 60 हजार के पार, 24 घंटे में 90 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 11598 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 60 हजार के पार, 24 घंटे में 90 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 11598 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 660712 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6334 पहुंची है।

भोपालMay 09, 2021 / 07:10 am

Hitendra Sharma

corona update

mp corona update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 11598 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 660712 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6334 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1706 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 125153 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1197 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 109045 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 14911 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1561 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 102776 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 788 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 88796 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 13192 एक्टिव केसेज हैं।

Must see: सीटी स्कैन सेंटर पर संक्रमण का खतरा

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 46656 हो चुकी है। जबकि, 422 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 36293 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 9941 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42507 हो गई है। शहर में अब तक 474 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 37117 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4916 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15178 हो गई है। इनमें से 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 12002 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3021 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13192 हो गई है। जिले में अब तक 183 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 10959 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 2050 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13637 हो चुकी है। इनमें से 223 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 10711 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2703 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13063 हो गई है। इनमें 61 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 10203 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2799 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 12086 हो गई है। इनमें से 183 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1320 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10841 हो गई है। इनमें से 143 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 8597 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 2101 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10421 हो चुकी है। यहां 141 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 9088 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1192 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10675 हो गई है। इनमें से 115 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 8765 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1795 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x815snm

Home / Bhopal / MP Corona Update: 24 घंटे में 11598 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 60 हजार के पार, 24 घंटे में 90 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो