
CM shivraj at banmori
गुना@मोहर सिंह लोधी की रिपोर्ट...
भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में रविवार को सीएम शिवराजसिंह बमोरी मंडी प्रांगण में पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रजमोहन आजाद के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कई तंज कसे।
यहां उन्होंने उन्होंने इशारों में कहा कि ग्वालियर वाले के कहने पर सिर्फ नारे लगाए शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ, नारे लगा कर बर्बाद कर दिया कोई काम नहीं किया।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के संबंध में उन्होंने का कि मुझ पर लोग आरोप लगाते हैं कोई मदारी कहता है, तो कोई कुछ कहता है। एक तो दिल्ली से कूद पड़ा, मेरे बेटे का नाम पनामा लिंक में बता दिया।
बाद में कहने लगा मैं कंफ्यूज हो गया था। माफ करना, अरे कंफ्यूज नेता तुम कैसा कार चलाओगे।
बोले: इसलिए बमोरी विकास में पिछड़ गया...
उन्होंने यहां भरी सभा में कहा कि मयाना में जो मांगा वह मैंने दिया। बमोरी में कॉलेज खुल जाएगा चिंता करने की क्या बात है। 5 साल यहां भाजपा नहीं रही, इसलिए बमोरी विकास में पिछड़ गया।
यहां से जो भैया विधायक हैं, वह 5 साल में कभी मेरे पास आए नहीं। कभी कोई काम नहीं बताया बमोरी में करने के लिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने एक विज्ञापन चला रखा है गुस्सा आता है। हमने डेढ़ लाख किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई फ्री में बिजली कनेक्शन दिए इस पर कांग्रेस गुस्सा आता है।
दिग्विजय पर साधा निशाना...
बमोरी में तालाबों की बात पर कहा कि पहले यह कभी कांग्रेस ने नहीं उठाई ना ही कॉलेज की समस्या को बताया। कांग्रेस के शासनकाल में बिजली की व्यवस्था बहुत बेकार थी चिमनीयों के उजाले में बच्चे पढ़ते थे। लोग नारे लगाते थे, जब तक रहेंगे दिग्गी जलती रहेगी डिब्बी।
54 साल कांग्रेस का राज और 15 साल मामा का राज दोनों की तुलना में मामा का आज भारी पड़ेगा। दिग्विजय सिंह ने शिक्षा को बर्बाद कर दिया शिक्षकों को शिक्षाकर्मी बना दिया और वेतन ₹500 कर दी क्या कोई ₹500 में पढ़ाएगा एक पीढ़ी को बर्बाद करने का काम किया है दिग्विजय सिंह ने। इतिहास इन्हें माफ नहीं करेगा।
सिंधिया पर गानों से हमला...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेसी कुर्सी के लिए करवटें बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कुर्सी के लिए करवटें बदलते रहे सारी रात हम सनम तेरी कसम।
नींद तो हमें भी नहीं आती, कांग्रेस को कुर्सी के लिए और हमें जनता के लिए। उन्होंने आगे कहा यह राजा महाराजा सोचते थे कि राज करने के लिए तो यह ही बने हैं कि किसान का बेटा कांटा बनकर कहां से आ गया। ए कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना।
मुख्यमंत्री ही तय नहीं...
गाने के जरिए शिवराज ने फिर एक बार तंज कसा कहा कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है, कौन बनेगा ऐसे नहीं हैं ग्वालियर जाओ तो सिंधिया का नाम आगे आता है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ भोपाल में पचौरी। यह तो एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा की स्थिति है।
छात्राओं को देंगे स्कूटी...
यहां उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हम 1लाख रोजगार सृजित कर रोजगार की समस्या को हल करेंगे। बेटियों को 75% अंक लाने पर स्कूटी दी जाएगी। 2022 तक हर गरीब के पक्के मकान बनवा दिए जाएंगे। छोटे किसानों को भी पसीने की कीमत दी जाएगी, 2 एकड़ वाले किसान को ₹265, 30 क्विंटल हिसाब से दिया जाएगा।
मैं भी कह देता हूं आई लव यू टू...
सीएम चौहान ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं तो मेरे भांजे भांजी हां कहते हैं मामा आ गया, मामा हो गया। बड़े बच्चे शरारत में भी कहते हैं मामा आई लव यू, तो मैं भी कह देता हूं आई लव यू टू।
Updated on:
18 Nov 2018 06:29 pm
Published on:
18 Nov 2018 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
