
MP Elections 2023 Live: मध्य प्रदेश में अब तक 74.49% वोटिंग, फाइनल अपडेट आना बाकी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर की सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। विधानसभा की 230 सीटों के लिए 5 करोड़ 61 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे प्रदेश में 64 हजार 626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के साथ ही पत्रिका ने भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाए हैं।
भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में मतदान दल अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस बार चुनाव आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में समय का स्लाट बुक करके भी मतदान की सुविधा दी गई है। वहीं महिलाओं के लिए पिंक बूथ भी बनाए गए हैं।
Live Updates
अभी तक प्रदेश में शाम 6 बजे के बाद 74.49 फीसदी मतदान दर्ज हो चुका है। ये आंकड़ा अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हालांकि, अभी फाइनल अपडेट आना बाकी है।
5.00 pm
मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे तक रिकॉर्डतोड़ मतदान दर्जकिया गया है। अबतक 71.16 फीसदी मतदान हो चुका है।
4.22 pm
गंजबासोदा के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में बने मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी कैलाश नारायण की तबीयत बिगड़ी। उन्हें खून की उल्टियां होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब ठीक बताई गई है। तत्काल दूसरे पीठासीन अधिकारी की व्यवस्था की गई।
3.30 pm
मध्यप्रदेश का चुनाव रिकार्ड मतदान की ओर। दोपहर तीन बजे तक 60.45% मतदान। जबकि एक बजे तक पूरे प्रदेश में 45.40 मतदान हो चुका था। यह मतदान पिछले चुनाव में दोपहर 1 बजे तक का ऐतिहासिक मतदान है। पिछले चुनाव में 38 फीसदी मतदान हुआ था।
3.11 pm
मुरैना की दिमनी विधानसभा के कटेला के पुरा में पोलिंग क्रमांक 158 पर भी हंगामा। दबंग लोगों ने कुछ मतदाताओं को वोट डालने से रोका। एससी वर्ग के लोगों के साथ मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल।
3.00 pm
जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा के ग्राम बामनोद में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार। प्रशासन की टीम मौके पर दोपहर 3:00 बजे के बाद लोगों ने मतदान करने की बात कही बूथ में अभी तक एक भी मत नहीं पड़ा।
2.35 pm
उज्जैन जिले का हाल
सबसे आगे तराना और पीछे उज्जैन उत्तर
उज्जैन दक्षिण 41.04 प्रतिशत
उज्जैन उत्तर 39.51 प्रतिशत
तराना में 55.36 प्रतिशत
घट्टिया 53.45 प्रतिशत
महिदपुर 53.34 प्रतिशत
नागदा-खाचरौद 51.75 प्रतिशत
बडनग़र 50.68 प्रतिशत
2.30 pm
खरगोन। कसरावद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव और उनके बड़े भाई कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने माताजी के साथ सहपरिवार किया मतदान।
2.20 pm
दोपहर एक बजे तक मध्यप्रदेश में 45.40 फीसदी मतदान।
2.00 pm
बालाघाट की ताजा स्थिति
कटंगी-50.55 प्रतिशत
परसवाड़ा-60.88 प्रतिशत
बालाघाट-48.32 प्रतिशत
बैहर-59.01 प्रतिशत
लांजी-56.19 प्रतिशत
वारासिवनी-51.06 प्रतिशत
धार जिले में मतदान का प्रतिशत
सरदारपुर-37.19
गंधवानी-47.22
कुक्षी-40.88
मनावर-46.88
धरमपुरी-49.0
धार-45.44
बदनावर-48.78
जिले में कुल मतदान 45.50
01.47 PM
भिंड में दोपहर 1 बजे तक की स्थिति
अटेर-42.60%
भिण्ड-34.35 %
लहार-45.03%
मेहगांव-42.12%
गोहद-40.54%
औसत-40.86%
01.46 PM
ग्वालियर की ताजा स्थिति
14 ग्वालियर ग्रामीण पुरुष 45.03 महिला 42.10 टोटल 43.67
15 ग्वालियर पुरुष 40.34 महिला 32.35 अन्य 0.09 टोटल 36.57
16 ग्वालियर पूर्व पुरुष 34.80 महिला 26.14 टोटल 30.73
17 ग्वालियर दक्षिण पुरुष 38.58 महिला 29.57टोटल 34.24
18 भितरवार पुरुष 42.77 महिला 39.59 टोटल 41.15
19 डबरा पुरुष 44.53 महिला 35.15 टोटल 40.09
01.45 PM
खरगोन में 49.03% मतदान
181-भीकनगांव-52.56
182-बड़वाह-46.77
183-महेश्वर-50.17
184-कसरावद-49.01
185-खरगोन-46.05
186-भगवानपुरा-49.49
1.30 pm
शाजापुर जिला दोपहर 1 बजे तक
शाजापुर विधानसभा 167 : 53.94 प्रतिशत
शुजालपुर विधानसभा 168 : 55.42 प्रतिशत
कालापीपल विधानसभा 169 : 53.44 प्रतिशत
शाजापुर जिला औसत : 54.24 प्रतिशत
12.03 pM
दिमनी विधानसभा क्षेत्र में फिर विवाद
मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा के मिरघान गांव में फिर विवाद हो गया। वोट डाल कर घर लौट रहे नो सेना के जवान की मारपीट की। पुलिस भी यहां कुछ नहीं कर पा रही, भाजपा समर्थक लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे। 9 सेना का जवान वोट डालने गया तो उसकी मारपीट कर दी।
12.02 PM
बालाघाट से अपडेट
बैहर-29.01 प्रतिशत
लांजी-34.92 प्रतिशत
परसवाड़ा-38.67 प्रतिशत
बालाघाट-29.08 प्रतिशत
वारासिवनी-32.35 प्रतिशत
कटंगी-30.85 प्रतिशत
12.01 PM
खंडवा में 11 बजे तक 29.38 प्रतिशत
मांधाता 29.68
हरसूद 31.82
खंडवा 24.38
पंधाना 32.01
जिला स्तरीय औसत 29.38
12.00 PM
ग्वालियर में 11 बजे तक 19.82% मतदान
भितरवार 25.50%
ग्वालियर 22.67%
ग्वालियर पूर्व 18.93%
ग्वालियर दक्षिण 15%
डबरा 25.19%
ग्रामीण 28.82%
11.40 AM
शिवपुरी की स्थिति
करैरा 29.32
पोहरी 32.91
शिवपुरी 30.06
पिछोर 33.94
कोलारस 32.19
11.38 AM
लाइन में लगी महिला को आया अटैक
खरगोन विधानसभा के रूपखेड़ा में मतदान के लिए लाइन में लगी 53 वर्षीय महिला भूरलीबाई पति रामलाल की हार्ट अटैक से घटनास्थल पर हुई मौत। खरगोन। इस बारे में रिटर्निंग आफिसर भास्कर गाचले का कहना है कि ग्राम रूपखेड़ा के मतदान केन्द्र में मतदान के लिए आ रही 53 वर्षीय महिला लकवा से ग्रसित थी और उसे मतदान केन्द्र मतदान के लिए लाया जा रहा था। वह कतार में नहीं लगी थी। मतदान केन्द्र के प्रवेश द्वार पर उसे चक्कर आने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है।
11.37 AM
धार जिले में 11 बजे तक की स्थिति
सरदारपुर-20.18
गंधवानी-30.79
कुक्षी-24.0
मनावर-27.96
धरमपुरी-32.0
धार-28.46
बदनावर-26.68
11.36 AM
ग्वालियर में 11 बजे तक कुल वोटिंग 19.82%
भितरवार 25.50%
ग्वालियर 22.67%
ग्वालियर पूर्व 18.93%
ग्वालियर दक्षिण 15%
डबरा 25.19%
ग्रामीण 11.93
11.30 AM
शाजापुर जिला सुबह 9 से 11 बजे तक
दो घंटे का मतदान प्रतिशत
शाजापुर विधानसभा 167 : 34.13 प्रतिशत
शुजालपुर विधानसभा 168 : 36.68 प्रतिशत
कालापीपल विधानसभा 169 : 33.84 प्रतिशत
देवास जिले में 32.10 प्रतिशत मतदान
नौ बजे बाद केंद्रों पर भीड़ नजर आई। देवास जिले में 11 बजे तक 32.10 प्रतिशत हो चुका था। बागली 31.25 प्रतिशत, देवास 27.37, हाटपिपल्या 35.03, खातेगांव 32.73 और सोनकच्छ 35.49 प्रतिशत में हुआ।
11.26 AM
खरगोन
सुबह 11 बजे तक जिले में 30.83% मतदान हो गया है
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत की स्थिति इस प्रकार है
181-भीकनगांव-31.07
182-बड़वाह-28.39
183-महेश्वर-32.57
184-कसरावद-30.51
185-खरगोन-29.23
186-भगवानपुरा-31.20
11.25 AM
सुबह 7 से 11 बजे तक का मतदान
विधानसभा.. मतदान का %.. पु.% म.%
एक..10.48..11.8..9.11
दो..9=87..11.21..8.5
तीन..841..9.94..6.86
चार..8.40..9.89..6.92
पांच..8.48..9.33..7.6
राऊ..11.10..11.67..10.52
महू..11.37..11.98..10.75
देपालपुर..13.67..14.10..13.24
सांवेर..13.97..14.58..13.38
11.20 AM
प्रदेश के सभी जिलों में सुबह से ही बंपर वोटिंग की शुरुआत रही। कुछ ही कम इलाके ऐसे रहे जहां वोटिंग की शुरुआत धीमी थी। इस समय ज्यादातर इलाकों में कतारों में लोग वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं।
11.00 AM
मेहगांव में भाजपा प्रत्याशी के गनर ने की फायरिंग
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश शुक्ला के गनर द्वारा गोली चलाई जाने की खबर है। शुक्ला ग्राम मानहड़ गए थे तभी कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थकों से विवाद हो गया, पर शुक्ला के गनर ने फायरिंग कर दी। एसडीओपी दीपक तोमर ने गोली चलाए जाने की घटना की पुष्टि की है। शुक्ला के साथ मारपीट की भी खबर है।
10.50 AM
भिण्ड और मुरैना में प्रत्याशियों को किया नजर बंद
भिण्ड. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भिण्ड और मुरैना जिले में कुछ प्रत्याशियों को प्रशासन ने नजरबंद किया है। इनमें लहार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी अंबरीश शर्मा व बसपा प्रत्याशी रसाल सिंंह को लहार विश्रामगृह में व भिण्ड विहानसभा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाहा, कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह एवं बसपा प्रत्याशी संजू कुशवाहा को सर्किट हाउस में नजर बंद किया गया है। वहीं अटेर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया, उनके भाई व कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे व उनके भाई को भी नजरबंद किया गया है। इधर मुरैना जिले सुमावली भाजपा प्रत्याशी एंदल सिंह, कांग्रेस के अजब सिंह व बसपा के कुलदीप सिकरवार नजरबंद कियाग या है। हालांकि प्रशासन ने कहा कि हमने किसी भी प्रत्याशी का नजदबंद नहीं किया है।
10.45 AM
दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा को बताया आतंकवादी। वोट डालने के बाद मीडिया से बोली यह बात। इससे पहले डा, नरोत्तम मिश्र ने भी वोट डाला।
10.30 AM
महू विधानसभा
मांगलिया में आपस में भिड़े कार्यकर्ता। मांगलिया स्टेट मतदान केंद्र के बाहर भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान यहां पहुंचे जायस के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ कहा सुनी हुई इसके बाद विवाद शुरू हो गया। विवाद में धारदार हथियार भी चले जिससे 3 से 4 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
10.30 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परिवार के साथ वोट डाला
इधर, सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ वोट डाला।
10.30 AM
कांग्रेस के स्टार प्रचारक गुड्डू राजा ने भोपाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
10.20 AM
बालाघाट अपडेट
बालाघाट जिले में सुबह नौ बजे तक 14.45 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित क्षेत्र बैहर में हुआ। यहां अब तक 18.34 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। बालाघाट में सबसे कम 11.66% वोट गए हैं।
बैहर - 18.34
लांजी-13.93
परसवाड़ा-17
बालाघाट - 11.66
वारासिवनी- 14.24
कटंगी - 11.21
10.05 AM
कटनी में मतदान बहिष्कार के लिए लामबंद ग्रामीण
ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम खमरिया में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करते हुए विरोध जताया हैं सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया चालू होने के बाद 10 बजे तक मात्र 5 मतदान हुए जिसने दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और दो शिक्षक सहित एक अन्य ग्रामीण है गांव में कुल मतदाता 2700 के लगभग है गांव में दो मतदान केंद्र हैं। जनपद सीईओ यजुर्वेद कोरी ने गांव पंहुचकर ग्रामीणों को समझाइश दी लेकिन ग्रामीण नही माने। हाई स्कूल की मांग पूरी न होने के कारण ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं पूर्व में भी ग्रामीणों ने रैली और भूख हड़ताल कर विरोध जताया था।
10.15 AM
खरगोन जिले में 14.57 मतदान
181-भीकनगांव-17.50
182-बड़वाह-14.21
183-महेश्वर-14.85
184-कसरावद-12.40
185-खरगोन-12.63
186-भगवानपुरा-15.69
10.04 AM
ग्वालियर में 9 बजे तक कुल वोटिंग 5.91%
भितरवार 9.98%
ग्वालियर 8.91%
ग्वालियर पूर्व 7.03%
ग्वालियर दक्षिण 8.46%
डबरा 10.54%
10.01 AM
ग्वालियर की स्थिति (9 बजे तक)
विधान सभा 14 पुरुष 12.51 महिला 12.43 टोटल 11.93
विधान सभा 15 पुरुष 10.51 महिला 7.13 टोटल 8.91
विधान सभा 16 पुरुष 8.37 महिला 5.52 टोटल 07.03
विधान सभा 17 पुरुष 10.13 महिला 6.66 टोटल 8.46
विधान सभा 18...
विधान सभा 19 पुरुष 12.14 महिला 8.88 टोटल 10.54 टोटल
10.00 AM
छिंदवाड़ा/पांडुर्णा में मतदान प्रतिशत
जुन्नारदेव 14.22
अमरवाड़ा 12.62
चौरई 13.17
सौंसर 10.52
छिंदवाड़ा 11.96
परासिया 13.09
पांडुर्णा में 19.11
9.51 AM
विदिशा में मतदान का प्रतिशत
सुबह 9:00 बजे तक विदिशा विधानसभा क्षेत्र में 11.39 प्रतिशत गंजबासोदा विधानसभा क्षेत्र में 10.76 प्रतिशत मतदान जबकि शमशाबाद में सर्वाधिक 14.47 प्रतिशत मतदान हुआ सबसे कम कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में हुआ 9.82 प्रतिशत मतदान।
9.50 AM
बालाघाट जिला मतदान प्रतिशत 14.45
108-बैहर 18.34
109-लांजी-13.93
110-परसवाड़ा-17
111-बालाघाट-11.66
112- वारासिवनी-14.24
113-कटंगी-11.21
9.45 AM
भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाहा, कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह और बसपा प्रत्याशी संजू कुशवाहा को सर्किट हाउस में नजर बंद कर दिया गया। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया की भिंड जिले की पांचों विधान सभा के किसी भी प्रत्याशी को नजर बंद / हिरासत में नही रखा गया है। जिले में शांतिपूर्ण स्थिति में मतदान जारी है सभी मतदान केंद्रों पर सामान्य रूप से मतदान हो रहा है।
9.42 AM
ब्यौहारी में मतदान का बहिष्कार
शहडोल से खबर है कि ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 62 में मतदान नहीं हो रहा है। ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 62 में नही हो रहा मतदान , सड़क बिजली पानी की समस्याओं को लेकर गांव वाले मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। अभी तक यहां एक भी मतदाता केंद्र में नहीं पहुंचे हैं। जैतपुर 85 विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 29 मलया के ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि रोड नहीं तो वोट नहीं।
9.16 AM
मुरैना की दिमनी में हंगामा, पथराव
मुरैना दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिरघान के पोलिंग बूथ 146 और 147 पर हंगामा। यहां भाजपा समर्थकों ने बसपा समर्थक आशीष शर्मा की मारपीट की।हंगामा कर किया पथराव। मतदादाओ को रोकने टोकने पर हुआ था विवाद। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस फोर्स ने आकर संभाल मोर्चा। पोलिंग बूथ के आस पास खड़े लोगो को खदेड़ा। पुलिस बल किया गया तैनात। यहां से भाजपा से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर है प्रत्याशी। प्रारंभिक सूचना में यहां फायरिंग की खबर आई थी। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।
9.15 AM
छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।
9.00 AM
शिवपुरी से खबर है कि शहर के डाइट केंद्र पर मशीन खराब होने से 1 घंटे तक मतदान रुका रहा। इस दौरान लोग परेशान हुए। वोटर का कहना है कि बहुत देर से वह वोट देने के लिए इंतजार कर रहे है।
8.55 AM
धार। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा और उनकी पत्नी धार प्रत्याशी नीना वर्मा ने ब्रह्माकुंडी मतदान केंद्र पर मतदान किया। वर्मा ने मप्र में 150 से अधिक साइट जितने के साथ प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने का दावा किया। धार में सभी सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी।
8.50 AM
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का उत्साह इस बार कुछ ज्यादा नजर आ रहा है। इस बार मतदान शुरू होने से पहले ही कतारें लग गई है।
8.45 AM
कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के कुम्हरवारा ग्राम में सड़क महानदी पुल निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और लोग नारे लगा रहे हैं।
8.20 AM
छिंदवाड़ाः कमलनाथ ने वोट डाला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में वोट डाला। सांसद पुत्र नकुलनाथ व पुत्रवधु प्रियानाथ ने भी वोट किया। सुबह 7.45 बजे कमलनाथ ने किया मतदान। पहले मतदान से पहले हनुमान मंदिर में टेका माथा। सौसर शिकारपुर मतदान केंद्र क्रमांक 17 में सभी ने वोट डाला। वोट डालने के बाद कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास जब कोई मदुदा नहीं होता तब वह धर्म को मुद्दा बनाने की कोशिश करती है। राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि क्या भाजपा ने मंदिर का पट्टा लिखाया है। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही मंदिर का निर्माण हो रहा है। मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में पैसा, शराब और प्रशासन का दुरुपयोग किया है, लेकिन जनता सच्चाई के साथ है। इधर, सिवनी विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन, बीजेपी जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने किया मतदान।
8.18 AM
दतिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर पीतांबरा माई और वानखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मिश्रा ने आम आदमी की तरह लाइन में खड़े होकर धूमावती माई के भी दर्शन किए।
8.17 AM
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पत्नी के साथ भोपाल में वोट डाला।
8.16 AM
देवास के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बालगढ़ स्थित मानसरोवर स्कूल में पहुँचकर किया मतदान।
8.10 AM
57 मिनट बाद भी नहीं शुरू हो पाया मतदान
कटनी। मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुलाबचंद स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ क्रमांक 163 में मशीन खराब होने के कारण एक घंटे तक मतदाता परेशान हुए। इस दौरान लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। लगभग 57 मिनट के बाद भी मशीन शुरू नहीं हो पाई थी। स्थानीय लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भी जानकारी दी है।
7.58 AM
ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कुम्हारपुरा कबीर आश्रम पोलिंग बूथ पर मशीन खराब होने से मतदान में व्यवधान। यहां बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे थे।
7.57 AM
रीवा के पोलिंग क्रमांक 125 की ईवीएम मशीन खराब नहीं पड़े एक भी वोट। छोटे बच्चे को गोद मे उठाकर वोट डालने पहुंचे पति-पति। बोले- राष्ट्र हित में करेंगे मतदान।
7.45 AM
शाजापुरः सुबह से शुरू हुआ मतदान, आदर्श मतदान केंद्रों पर लगी कतार
सुबह 7 बजे से शाजापुर शहर के समस्त मतदान केंद्रों में मतदान होना प्रारंभ हो चुका है। वहीं आदर्श मतदान केंद्र व जिन में अधिक मतदाता है, उन केंद्रों पर सुबह से ही वोट डालने वालों की लंबी कतार सी लगी हुई है। पुख्ता सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
7.30 AM
देवास। उत्कर्ष विद्यालय परिसर में मतदान केंद्र क्रमांक 186 बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
7.20 AM
धार में भी सुबह से मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। घोड़ा चौपाटी पर बने क्रमांक 37 नंबर पोलिंग बूथ पर ईवीएम देर से चालू होने पर 23 मिनट विलंब से शुरू हुई वोटिंग
7.10 AM
शिबपुरी शहर के फिजिकल स्थित वार्ड 31 के पोलिंग बूथ पर सबसे पहले वोट यशोधरा राजे सिंधिया ने डाला। उनके साथ शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन भी रहे।
7.05 AM
सांवेर में तुलसी सिलावट ने डाला वोट
सांवेर के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने कन्या पूजन किया और परिवार के साथ मतदान करने निकले। सांवेर के तलावती चांदा मतदान केंद्र पर समय से पहले ही वोट डालने लोग कतार में लग गए थे।
7.00 AM
मतदान शुरू। लोग उत्साह से भाग ले रहे हैं।
6. 55 AM
भोपाल से खबर है कि कई मतदान केंद्रों पर कतारें लगीं। मतदान केंद्र के आसपास भारी पुलिस बल तैनात। माता मंदिर क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़।
6:50 AM
भोपाल सहित कई जिलों में मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
6.45 AM
चार बड़े शहरों में वोटर संख्या
भोपालः पुरुष मतदाता 1,07,4,323 महिला मतदाता 1,01,1,736 और थर्ड जेंडर 173
इंदौरः पुरुष मतदाता 1,39,6,525, महिला मतदाता 1,36,5,871 और थर्ड जेंडर- 111
जबलपुरः पुरुष मतदाता 9,50,366, महिला मतदाता 9,17,403 और थर्ड जेंडर-102
ग्वालियरः पुरुष मतदाता 8,59,446, महिला 7,66,263 और थर्ड जेंडर - 58.
6.30 AM
उम्रवार वोटर्स
18 से 19 वर्ष 22,36,564
20 से 29 वर्ष 1,41,76,780
30 से 39 वर्ष 1,45,03,508
40 से 49 वर्ष 1,06,87,673
50 से 59 वर्ष 74,85,436
60 से 69 वर्ष 43,45,064
70 से 79 वर्ष 19,72,260
80 से अधिक 6,53,640
6.10 AM
मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 60 लाख 925 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। जबकि 1375 थर्ड जेंडर हैं। रक्षा सेवा से जुड़े 75 हजार 304 वोटर हैं, इनमें महिला मतदाता दो हजार 284 हैं।
6 लाख 53 हजार 640 सीनियर सिटीजन मतदाता हैं और 5 लाख 146 दिव्यांग मतदाता है। इनके अलावा 99 मतदाता अप्रवासी भारतीय है।
6.00 AM
भोपाल सहित कई जिलों में ठीक 7 बजे मतदान शुरू होगा।
Updated on:
17 Nov 2023 10:04 pm
Published on:
17 Nov 2023 06:41 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
