24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवा लाख रुपए देगी सरकार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ता को एक और बड़ी सौगात

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ता को रिटायरमेंट पर मिलेगी राशि, केबिनेट ने दी मंजूरी, कैबिनेट का फैसला— आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 13 हजार, सहायिका भी फायदे में
less than 1 minute read
Google source verification
anganwadi-workers_mp.png

भोपाल. एमपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ताओं को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 13 हजार रुपए मिलेंगे जबकि आंगनबाड़ी सहायिका भी फायदे में रहेंगी। सबसे खास बात यह है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ता को रिटायरमेंट पर भी खासी राशि मिलेगी। केबिनेट ने इसकी मंजूरी भी दी है।

केबिनेट की बैठक सीएम शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। 22 आइटीआइ खोलने का प्रस्ताव रोक दिया गया। कई मंत्रियों ने अपने क्षेत्रों में भी आइटीआइ खोलने की मांग की। सीएम ने कहा कि आगे विचार और सभी से चर्चा करने के बाद प्रस्ताव लाया जाएगा।

3 हजार की वृद्धि
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेव में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं
के मानदेय में 3 हजार रुपए की वृद्धि की गई है। वृद्धि के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं 13 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में भी 750 रुपए की वृद्धि की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक हजार रुपए सालाना, सहायिका को 500 रुपए सालाना बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई। इतना ही नहीं उन्हें रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि दी जाएगी। 62 वर्ष की उम्र पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1.25 लाख रुपए दिए जाएंगे। सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकताओं को रिटायरमेंट पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे।