
MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार (MP Government) ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों (Government Medical Colleges) के जूनियर डॉक्टरों (Junior Doctors) के मासिक स्टायपेंड (Monthly Stipend) में वृद्धि (increment) कर दी है। इसके बाद एमपी के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग (Department of Health and Medical Education) की तरफ से इस संदर्भ का आदेश भी जारी कर दिया गया।
जूनियर डॉक्टर्स (जूडा) के मासिक स्टायपेंड में की गई यह वृद्धि 1 अप्रैल 2024 (1st april 2024) से लागू मानी जाएगी। यानी जल्द ही जूनियर डॉक्टर्स को एरियर की राशि भी मिलेगी। जो 1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक की होगी। खबर सुनते ही जूनियर्स डॉक्टर्स में खुशी का माहौल छा गया।
बता दें कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों (Government Medical Colleges) के जूनियर डॉक्टर्स (जूडा) लंबे समय से स्टायपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार जूडा ने प्रदेश भर (State Level) में धरना-प्रदर्शन (Protest Against mp government) भी किया। देर से ही सही लेकिन एमपी की मोहन सरकार ने जूडा की मांग मानते हुए मंथली स्टायपेंड में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया।
सरकार की ओर से स्टायपेंड में की गई बढ़ोतरी के आदेश पर नजर डालें तो...
डिप्लोमा/पी.जी. प्रथम वर्ष को पहले 72,633 रुपए स्टायपेंड मिलता था, जो अब बढ़ाकर 75,444 रुपए किया गया है। वहीं, डिप्लोमा/पी.जी. द्वितीय वर्ष का स्टायपेंड 74,867 बढ़ाकर 77,764 रुपए, पी.जी. तृतीय वर्ष का 77,102 से बढ़ाकर 80,086 रुपए, इंटर्न का 13,409 रुपए से बढ़ाकर 13,928 रुपए कर दिया गया है।
इसके साथ ही सुपर स्पेशिलिटी प्रथम वर्ष का मंथली स्टायपेंड (Monthly Stypend) 77,102 से बढ़ाकर 80,086 रुपए, सुपर स्पेशिलिटी द्वितीय वर्ष का 77,102 से बढ़ाकर 80,086 रुपए, सुपर स्पेशिलिटी तृतीय वर्ष का 77,102 से बढ़ाकर 80,086 रुपए, सीनियर रेसीडेंट का 84,924 से 88,210 रुपए और जूनियर रेसीडेंट (Junior Residents) का मंथली स्टायपेंड 59,223 रुपए से बढ़ाकर 61,515 रुपए किया गया है।
Updated on:
31 Jul 2024, 2:47 PM IST
Published on:
31 Jul 2024, 12:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.