मध्य प्रदेश में पिछले साल हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित विभागों को कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 और पटवारी परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने यह निर्देश जस्टिस राजेंद्र वर्मा के एक सदस्यीय जांच आयोग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दिए हैं, जिसमें परीक्षा में धांधली के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।