29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के 3 जिलों में अत्याधिक बारिश का RED ALERT, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

MP Weather: मध्यप्रदेश के तीन जिलों में मौसम विभाग की ओर से अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 8 Jul 2025, 8:57 PM IST

mp weather

MP Weather: मध्यप्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण शहडोल, मंडला, डिंडौरी, श्योपुर और उमरिया समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं, दूसरे जिले में हो रही बारिश के कारण डैमों के गेट खोले जा रहे है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अत्याधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।


बारिश का रेड अलर्ट जारी


मौसम विभाग के द्वारा सिवनी, मंडला, बालाघाट में अत्याधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं, भोपाल विदिशा, बुरहानपुर खरगौन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर,शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर टीकमगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बालाघाट और नर्मदापुरम जिले में छुट्टी घोषित

भारी बारिश के चलते बालाघाट और नर्मदापुरम जिलों में 9 जुलाई यानी बुधवार की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस दौरान सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल में छुट्टी रहेगी।



मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के बगल से मानसून ट्रफ निकल रहा है। इधर, प्रदेश के निचले हिस्से में ट्रफ लाइन की एक्टिविटी है। इधर, प्रदेश के नजदीक गुजरात में चक्रवात परिसंचरण यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी है। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकती है।


इधर, राजगढ़, बड़वानी अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच गुना, अशोकनगर शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा मऊगंज, सतना, निवाड़ी, मैहर में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नर्मदा का जलस्तर बढ़ रहा


मंडला-डिंडौरी-जबलपुर में लगातार बारिश के कारण 3 दिन के अंदर ही बरगी डैम के 17 गेट खोलने पड़े हैं। मंगलवार को भी डैम के चार गेट खोले गए हैं। ऐसे ही सोमवार को 4 और रविवार को 9 गेट खोले गए थे।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग