29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले चार दिन 28-29-30 और 31 जुलाई अति भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather: मौसम विभाग ने अगले चार दिन 28-29-30 और 31 जुलाई अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 29 Jul 2025, 8:14 AM IST

mp weather Very heavy rain warning

weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather:मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। प्रदेश में कई मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रविवार को पहली बार 53 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का रेड, ऑरेंज-यलो अलर्ट है। इंदौर-उज्जैन दोनों संभाग के सभी 15 जिलों में पहली बार एक साथ रेड और ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा बाकि जिलों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन 28-29-30 और 31 जुलाई प्रदेश के कई इलाकों में अति भारी बारिश(Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है।

मानसून की बढ़ेगी रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका जमू, चंडीगढ़, बरेली, गोरखपुर, पटना, बांकुरा, कोलकाता, से अवदाब के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के क्षेत्र के पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र एवं उससे लगे उत्तरी ओडिशा एवं झारखंड पर पहुंचने की सभावना है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया, दो मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। जिसका असर अगले 4 दिन और रहेगा यानी जुलाई की विदाई तेज बारिश के साथ होगी। 28-29-30 और 31 जुलाई अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगस्त की शुरुआत में भी बारिश(Heavy Rain) का दौर जारी रहेगा।

इंदौर में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे हवा की रफ्तार

इंदौर पर बादलों की मेहरबानी जारी है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 44 एमएम यानी 1.73 इंच बारिश हुई। जिले में 1 जून से 26 जुलाई तक 10.73 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इंदौर में रविवार को भी भारी वर्षा के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ की तरफ से एक चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय है। मानसून ट्रफ अनूपगढ़, चुरू, ग्वालियर, रीवा, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, पुरुलिया से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक है।

बाढ़ के हालात

शिवपुरी में तेज बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। जिले के अटल सागर मनीखेड़ा डेम के 6 गेटो से आज भी पानी निकाला जा रहा है। इससे सिंध नदी का जल स्तर बड़ा है। तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग