इस संबंध में शनिवार को राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर में प्रांत मध्य भारत दृश्य विश्व संवाद केंद्र में मध्य भारत प्रांत मंत्री और अक्षत वितरण अभियान प्रांत के संयोजक राजेश जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मीडियो को बताया कि 22 जनवरी को मध्य भारत प्रांत भगवा रंग से रंगा होगा, दीपावली मनाई जाएगी। बड़े स्तर पर उत्सव मनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने रूपरेखा तैयार कर ली है। हर बाजार को सजाने के लिए विशेष लाइटिंग की जाएगी, आतिशबाजी के साथ शहरों से लेकर और गांवों तक के घरों को रंगोली से सजाया जाएगा। सभी कॉलेज, स्कूल और शिक्षण संस्थान समेत सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।