भारतीय सेना के नियम के अनुसार 12वीं पास युवा ही अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर पद के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके लिए 60 फीसदी अंक होना भी अनिवार्य है। इस पद पर विज्ञान, वाणिज्य या कला संकाय का विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। साथ ही, एक शर्त ये भी है कि 50 फीसदी अंक हर विषय में होना जरूरी है। क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए उम्र 17 से 21 के बीच होना भी जरूरी है। क्लर्क पद के लिए अंग्रेसी, गणित, एकाउंट और बुक किपिंग आनी चाहिए।