बता दें कि आयोग (MPPSC) की ओर से नए साल की शुरुआत में यानी जनवरी 2024 में ही MPPSC का नया सिलेबस (Syllabus) जारी किया गया था। इस सिलेबस और किताबों को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि अब यदि एमपी में सरकारी अधिकारी बनना है तो, आपको यहां निवास करने वाले जनजातीय समाज पर अपनी पकड़ ज्यादा मजबूत करनी होगी। यानी इस बार आपको जनजातीय समाज पर फोकस करते हुए तैयारी करनी है।