भोपालPublished: Feb 11, 2023 08:29:51 pm
Faiz Mubarak
सरकार की इस लोकप्रिय योजना में फर्जी तरीके से भाजपा नेता का नाम शामिल किया गया है।
बुजुर्गों के लिए मध्य प्रदेश के सीएम सिवराज सिंह चौहान की ओर से शुरु की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को बारतीय जनता पार्टी के नेता ही पलीता लगाने और फर्जीवाड़ा करने में जुटे हुए हैं। सरकार की इस लोकप्रिय योजना में फर्जी तरीके से भाजपा नेता का नाम शामिल किया गया है। इसे फर्जी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, जिस भाजपा नेता का नाम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए चयनित किया गया है, उनकी उम्र असल में महज 48 साल है। जबकि, योजना की पात्रता प्राप्त करने के लिए वहां उन्होंने अपनी उम्र 60 वर्ष लिखवा रखी है। यानी उन्होंने इसके लिए फर्जी दस्तावेज दिये है या संबंधित व्यवस्था में ही फर्जीवाड़ा कराया जा रहा है। बता दें कि, नियमानुसार, योजना का लाभ लेने वाले शख्स की आयु कम से कम 60 वर्ष होना अनिवार्य है।