25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP का ऐसा अनोखा चोर, जो चुराता है केवल बाल्टी, मग और खाना

दूसरे की छत पर नहा कर छोड़ जाता है पुराने कपड़े...
2 min read
Google source verification
Ajab Gajab chor

MP का ऐसा अनोखा चोर, जो चुराता है केवल बाल्टी, मग और खाना

भोपाल। आपने कई तरह के चोरी की वारदातों सहित चोरों के बारे में सुना ही होगा। यहां तक की डकैत,लूटेरों के बारे में भी सुना होगा। दरअसल चोर उसे कहते हैं, जो चोरी छुपे आता है और सामान की चोरी करके ले जाता है। वहीं डकैत डकैती डालने का काम करते हैं, जबकि लुटेरे लूट का...

पर आज हम आपको एक अजीबो गरीब चोर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनियां क्षेत्र में सक्रिय है। और अब तक पुलिस की गिरफ्त से भी दूर बना हुआ है।

दरअसल आपने हमेशा चोरों को घर से कीमती सामान, पैसा और गहने ले जाते हुए देखा और सुना होगा। मगर क्या आपने कभी किसी चोर को घर से बहुमूल्य सामान की बजाए केवल बाल्टी, मग और खाना चुराते हुए देखा या सुना है, शायद नहीं सुना होगा। पर ऐसा भी चोर होते हैं, जी हां ऐसा ही एक चोर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह संदिगध चोर पहले एक घर में जाता है और वहां से बाल्टी और मग चुरा लेता है। उसके बाद दूसरे घर में जाता है और वहां छत पर नहाता है और अपने पुराने कपड़े वहीं छोड़ देता है। इसके बाद तीसरे घर में जाकर वहां से खाना चुराता है और छत पर खाना खाने के बाद निकल जाता है।

10 घरों में कर चुका है चोरी!...
यह चोर अब तक ऐसा भोपाल के करीब 10 घरों में कर चुका है। पुलिस इस संदिग्ध चोर की तलाश कर रही है। एक स्थानीय नागरिक के मुताबिक चोर ने उनके पड़ोसी के घर से बाल्टी और मग चुराया।

फिर उनकी छत पर उसने नहाया और अपने पुराने कपड़े छोड़ गया। इसके बाद दूसरे घर में गया और वहां से खाना चुराया। छत पर खाना खाने के बाद भाग गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस चोर को पकड़ने के लिए कहा है। उनका कहना है कि उनके पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है, जिसमें चोर की तस्वीर कैद हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह ऐसी छोटी-मोटी बातों के लिए एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती।