क्या कहा राकेश सिंह ने
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी जी को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कई प्रकार के प्रलोभन देकर अपनी ओर मिलाने का प्रयत्न किया, परंतु नारायण त्रिपाठी जी भारतीय जनता पार्टी के वे कार्यकर्ता हैं, जो पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के साथ थे, हैं और रहेंगे। राकेश सिंह ने कहा- कांग्रेस ने नारायण त्रिपाठी से कई तरह के वादे किए लेकिन नारायण त्रिपाठी बड़ी निष्ठा के साथ भाजपा से जुड़े थे और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में आए थे जिस कारण उन्होंने कांग्रेस के प्रलोभवनों को ठुकरा दिया और वो आज भी भाजपा में हैं थे और आगे भी रहेंगे।