नर्मदा एक्सप्रेस-वे की अलाइनमेंट रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें प्रदेश के एक दर्जन स्टेट हाइवे और नेशनल हाइवे को शामिल किया गया है। हालांकि, यह हाइवे अभी टू-लेन हैं। जब इन सड़कों को एक्सप्रेस-वे में शामिल किया जाएगा, वैसे ही इनका चौड़ीकरण होगा, ये सड़कें टू लेन से फोर लेन हो जाएंगी।