भोपाल/ भोपाल में हुए गैस कांड को भले ही 36 साल हो गए हैं। लेकिन, शहर में आज भी कई गैस पीड़ित परिवार ऐसे हैं, जिनके उस भयानक रात के जख्म अब भी ताजा हैं। हजारों की तादाद में उस रात ही लोग मौत की आगोश में चले गए थे। लेकिन शहरवासियों का दर्द यहीं नहीं थमा। भोपाल गैस त्रासदी के 36 साल बीत जाने के बाद भी ये दर्द बढ़ता जा रहा है। न ही सरकार और न ही समाज सेवी संस्थाएं पूर्ण रूप से इस दर्द का इलाज करने में सक्षम हुई हैं। भोपाल गैस त्रासदी का शिकार हुए पीड़ितों का ऐसा ही एक दर्द सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक के एप्लाइड वीडियोग्राफी के छात्रों ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिये बयां किया है। फिल्म का नाम 'नासूर' है, जिसने कई गैस पीड़ित परिवारों में जन्में विकलांग बच्चों का दर्द बयां किया है। फिल्म की चर्चा दुनियाभर में की गई, जिसे अब तक 5 नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।