
भोपाल वन मंडल में तेजी से बढ़ रहा 'राष्ट्रीय पक्षी' का कुनबा, इस बार की गणना में 10 हजार पार होंगे मोर
दुनियाभर से मध्य प्रदेश आने वाले वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के भोपाल वन मंडल में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की संख्या तेजी से बढ़ रही है।वन विभाग की ओर से लगाए गए ई सर्विलांस के चलते बाघों पर निगरानी रखी जाती है। विभाग की इसी चौकसी के चलते शिकारी जंगल में शिकार करने नहीं आ रहे, इसका नतीजा ये है कि, मोरों की आबादी में तेजी से इजाफा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाले भोपाल वन मंडल में मोरों की संख्या में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 में हुई गणना के दौरान इनकी संख्या 7510 थी। लेकिन, भोपाल वन मंडल के अधिकारियों का कहना है कि, हर दो साल में वन मंडल विभिन्न वन्य प्राणियों की गणना करता है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण पिछली बार की गणना को टाल दिया गया था। लेकिन, इस बार मोरों की गणना की जाएगी। विभाग के अफसरों का अनुमान है कि, जंगल में जो आबादी इस समय मोरों की दिखाई दे रही है, उससे साफ अंदाजा है कि, इस बार जनगणना में भोपाल वन मंडल में मोरों की संख्या 10 हजार तक जाने का अनुमान है।
किन-किन इलाकों में मोर सक्रीय
अधिकारियों का ये भी कहना है कि, समरधा रेंज के अंतर्गत आने वाले जंगल में मोरों की संख्या सबसे अधिक दिखाई देने लगी है। इसके अलावा बैरागढ़ मोर वन, शाहपुरा पहाड़ी, घोड़ा पछाड़, वन विहार, मानव संग्रहालय, मिंडोरा, स्मृति वन, केरवा डेम, केकड़िया, कलियासोत क्षेत्र, कठोतिया, आईआईएफएम, लहारपुर बॉटनीकल गार्डन हताईखेड़ा आदि में भी काफी तादाद में मोर दिखाई दे रहे हैं।
Published on:
04 Apr 2023 02:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
