आपको बता दें कि अब तक नेटफ्लिक्स का एक अकाउंट एक घर में ही इस्तेमाल होता था। वहीं आप घर के अलावा यदि कहीं जा रहे हैं या आपका कोई परिचित इस सुविधा का लाभ आपके अकाउंट से लेना चाहता था, तो आप उसे पासवर्ड शेयर कर नेटफ्लिक्स यूजर बना सकते थे। लेकिन अब नहीं कर सकेंगे ऐसा अब जिस घर में नेटफ्लिक्स अकाउंट होगा, उस घर में रहने वाला हर कोई एक नेटफ्लिक्स अकाउंट का इस्तेमाल कर सकता है, चाहे वे कहीं भी हो। घर पर, घर से बाहर, कहीं घूमते हुए, कहीं चलते हुए, वैकेशन मनाते हुए हर तरह से । लेकिन इस नए रूल के बाद आप इसे अपने फ्रेंड्स या परिचितों को शेयर नहीं कर सकेंगे। केवल एक घर के लोग ही प्रोफाइल ट्रांसफर जैसी नई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।